Jharkhand: पब्लिक प्लेस पर अर्जुन रामपाल ने पी सिगरेट, लगा जुर्माना
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के डैशिंग एक्टर कहे जाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बने हैं, उनके ऊपर 200 रुपए का जुर्माना लगा है वजह है उनकी गंदी आदत। जी हां, अर्जुन रामपाल को पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान करना महंगा पड़ा गया है और इसी वजह से उन्हें जुर्माना भरना पड़ा है। ये शर्मिंदगी वाला काम अर्जुन ने झारखंड के पलामू रेलवे स्टेशन पर किया।

झारखंड
दरअसल इन दिनों चेन स्मोकर कहे जाने वाले अर्जुन रामपाल अपनी आने वाली फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग के लिए झारखंड में हैं, जहां के पलामू हवाई अड्डे पर उन्होंने अपने शूटिंग स्टॉफ के साथ स्मोकिंग की, उनकी इस हरकत को किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया और पुलिस को भेज दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और रामपाल पर जुर्माना ठोंक दिया।

अर्जुन रामपाल पर लिया गया एक्शन
इस बारे में बात करते हुए पलामू सर्किल ऑफिसर ने मीडिया से कहा कि नियम सबके लिए बराबर है, अगर किसी ने गलती की है तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग करना कानून का उल्लंघन है, इसलिए अर्जुन रामपाल पर कार्रवाई की गई है।

नियम सबके लिए बराबर
ऑफिसर ने कहा शूटिंग देखने हर दिन हजारों लोग आते हैं, ऐसे में एक्टर के सिगरेट पीने से गलत संदेश जाता है, जुर्माने के साथ-साथ अर्जुन रामपाल को नोटिस भी थमाया गया है क्योंकि फिल्म एक्टर्स लोगों के रोल माडल होते हैं इसलिए उन्हें ये समझना होगा कि उनकी एक गलत हरकत समाज में लोगों को गलत चीजों के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

फिल्म से काफी उम्मीदें
गौरतलब है कि लंबे वक्त से एक हिट फिल्म को तरस रहे अर्जुन रामपाल को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, फिल्म नास्तिक की शूटिंग 17 दिसंबर से पलामू में शुरू हुई है।

खुद ही नियम तोड़ दिया
फिल्म को झारखंड के अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जा रहा है और तब से ही रामपाल ने झारखंड में डेरा जमाया हुआ है। फिल्म में अर्जुन एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं लेकिन रीयल लाइफ में उन्होंने ही नियम तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications