अमिताभ बच्चन ने शेयर किया फनी वीडियो, कहा- नहीं नहीं ऐसा कैसे हो सकता है.....

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अक्सर फैंस के फनी वीडियो शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। वह खुद इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स छोटे बच्चे के साथ लेटा नजर आ रहा है। तभी बच्चा उठता है और सबको हैरानी में डाल देता है। ये बच्चा अपने पैरों से जुराब उतारकर साथ लेटे शख्स के मुंह में डाल देता है।

Amitabh Bachchan, amitabh bachchan video, viral video, video, mumbai, bollywood, actor amitabh bachchan, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन, वायरल वीडियो, वीडियो, बॉलीवुड

इस वीडियो को देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नहीं नहीं ऐसा कैसे हो सकता है?' बता दें ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चा जुराब उतारकर शख्स के मुंह में डालने से पहले उसकी नाक पर मारता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जुराब मुंह में जाने के बाद शख्स की नींद खुल जाती है। वह हैरानी से बच्चे की तरफ देखता है। वह बच्चा फिर उसके मुंह पर थप्पड़ मार देता है।

वीडियो को इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। अमिताभ बच्चन के पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'चेहरे' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+