जायरा वसीम की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर आमिर खान ने किया ये ट्वीट, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। 'धर्म' को आधार बनाकर फिल्मों को अलविदा कहने वाली जायरा वसीम की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ये तेजी से वायरल हो गया है। फैंस फिल्म के ट्रेलर को तो पसंद कर ही रहे हैं, साथ ही इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। यही नहीं अब उन्हें इस फिल्म की रिलीज का भी इंतजार है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को लेकर खास टिप्पणी की है। जानिए क्या कहा उन्होंने...

जायरा वसीम ने बॉलीवुड को कह दिया है अलविदा

जायरा वसीम ने बॉलीवुड को कह दिया है अलविदा

जायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया। ऐसे में 'द स्काई इज पिंक' जायरा वसीम की आखिरी फिल्म है। ऐसे में जायरा वसीम के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री इसे इंतजार किया जा रहा है। इस बीच फिल्म ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' की टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इस फिल्म को खासा पसंद किया गया। यही नहीं फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इस बीच फिल्म को लेकर बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्सनिस्ट' आमिर खान ने ट्वीट किया है।

'द स्काई इज पिंक' पर ये बोले आमिर खान

आमिर खान ने अपने ट्वीट में 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह ट्रेलर बहुत पसंद आया। मैं इस फिल्म को देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। ऐसा लग रहा कि शोनाली बोस ने एक और शानदार फिल्म बनाई है। मुझे यकीन है कि फिल्म में प्रियंका, फरहान और जायरा का अभिनय हमें लुभाएगा। सिड, आपको अपनी पहली इंडीपेंडेंट फिल्म के लिए शुभकामनाएं! प्यार।' आमिर खान ने साथ में फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया है। दिग्गज अभिनेता के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'धर्म को आधार' बनाकर जायरा ने छोड़ा बॉलीवुड

'धर्म को आधार' बनाकर जायरा ने छोड़ा बॉलीवुड

बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ही जायरा की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्हें खासा पसंद किया गया है। हालांकि, जून में उन्होंने फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा सा स्‍टेटमेंट शेयर कर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जायरा ने उस समय लिखा था कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये यात्रा मेरे लिए आसान नहीं रही, मैं लगातार 5 सालों से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+