बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का निधन

नई दिल्ली: साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड को किसी की नजर लग गई है। इरफान खान, सुशांत राजपूत, ऋषि कपूर की मौत की खबर से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आ गई, जहां एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का सोमवार को निधन हो गया। वे अभी सिर्फ 55 साल के ही थे। उन्होंने बॉलीवुड में लंबा वक्त बिताया था। उनके निधन पर कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

परवेज के दोस्त निशांत खान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोमवार की सुबह परवेज के सीने में अचानक से तेज दर्द होने लगा। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के रूबी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर उनका इलाज करते इससे पहले उनकी मौत हो गई थी। परवेज के करीबियों ने बताया कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं थी, लेकिन रविवार रात को उन्हें थोड़ी दिक्कत जरूर महसूस हुई। उस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

सदमे में बॉलीवुड

सदमे में बॉलीवुड

एक्शन डायरेक्टर परवेज खान की मौत से बॉलीवुड सदमे में है। उनकी मौत पर फिल्म मेकर हंसल मेहता ने लिखा कि एक्शन डायरेक्टर परवेज खान नहीं रहे। हम दोनों ने शाहिद मूवी में काम किया था। वो बहुत ही काबिल शख्स थे। उन्होंने दंगे के सीन को एक टेक में करवा दिया था। बहुत कुशल, ऊर्जावान और एक अच्छा इंसान। RIP परवेज। तुम्हारी आवाज आज भी मेरे कानों में गुंजती है।

'खिलाड़ी' से लेकर 'बदलापुर' तक का सफर

'खिलाड़ी' से लेकर 'बदलापुर' तक का सफर

परवेज ने बॉलीवुड में लंबा सफर तय किया था। सबसे पहले उन्हें एक्शन डायरेक्टर अकबर बक्शी का साथ मिला। उन्होंने परवेज को अपने साथ कई फिल्मों में रखा। जिसमें खिलाड़ी, बाजीगर और सोल्जर शामिल थी। परवेज बहुत तेजी से काम सीख गए और फिर अकेले ही सफर पर निकल पड़े। इसके बाद उन्होंने नाना पटेकर की अब तक 56, जॉनी गद्दार, सैफ अली खान की एजेंट विनोद, बदलापुर में काम किया। इन फिल्मों में उनके एक्शन की जमकर तारीफ हुई थी। साथ ही उन्होंने कई अवार्ड भी जीते थे।

डायरेक्टर रजत मुखर्जी का भी निधन

डायरेक्टर रजत मुखर्जी का भी निधन

बीते तीन महीनों से लगातार बॉलीवुड से जुड़े लोगों के निधन की खबरें आ रही है। इसी महीने 17 तारीख को रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रजत मुखर्जी का निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उस दौरान भी फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+