मालदीव में छुट्टियां मना रहीं बिपाशा बसु, साइकिल चलाते हुए शेयर किया शानदार वीडियो

मालदीव: बंगाल सुंदरी बिपाशा बसु जब से अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टी बिताने गई हैं। तब से अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को मदहोश कर रही हैं। वो लगातार अपनी छुट्टी के बिताए पल सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने मालदीव में साइकिल चलाने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वो मालदीव के जंगलों में साइकिलिंग करते हुए काफी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

s bipasha basu riding bicycle

अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कुछ और साइकिलिंग। साइकिल चलाना पसंद है ... सोच रही हूं कि मुंबई में भी साइकिल चलाना शुरू कर दूं। उनकी इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बिपाशा का यह अंदाज उनके फैंस को खूब लुभा रहा हैं। उनके फैंस उनकी इस वाीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी उन्होंने एक साइकिल चलाते हुए वीडियो शेयर किया था।

आपको बता दें कि बिपासा बासु इन दिनों बॉलीवुड से दूर अपने पति के साथ मालदीव में छुट्टियों का आनंद उठा रहीं हैं। वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर रही हैं। हालांकि बिपाशा बसु बॉलीवुड के प्रोजेक्ट में कई दिनों से नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पहले के जैसे ही बरकरार है। उन्होंने अपने फिल्मी सफर का आगाज 'अजनबी' से किया था। उनको आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 2016 में एक्टर और मॉडल करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+