जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है आधा दर्जन से अधिक बॉलीवुड सेलेब्स, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। भारत अकेला ऐसा देश है, जहां शादियां त्योहार की तरह की जाती है, लेकिन जब बात बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की हो रही हो तो शादियां महापर्व में बदल जाती हैं। हालांकि कोरोना महामारी ने पिछले 7-8 महीने तक भव्य शादी-विवाह के लिए एक ग्रहण बनकर आया जब लोगों को शादी को मन मानकर गुपचुप या कम लोगों के बीच सेलीब्रेट करना पड़ा, तो कुछ लोगों ने अपनी शादी को ही पोस्टपोन कर दी। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड सितारों और सेलिब्रेटी के साथ हुआ जब कई सितारों को महामारी की वजह से अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया।

बॉलीवुड की सबसे सुपर हॉट जोड़ी में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी महामारी के चलते अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी। वहीं, सेलिब्रिटी कपल अली फजल और रिचा चड्ढा को अचानक आई महामारी संकट के चलते बार-बार शादी टालनी पड़ी। इस कतार में रणबीर-आलिया और अली फजल-रिचा ही नहीं, बल्कि आधा दर्जन से अधिक सेलिब्रिटी जोड़ियां हैं, जो जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधने को बेताब हैं। तो आइए जानते हैं कौन है वो सेलिब्रिटीज, जो शादी के लिए महामारी के छंटने और एक अदद वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे और अब जल्द शादी कर सकते हैं।

2021 में एकदूसरे के हो जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
बॉलीवुड के सबसे हॉट जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें पिछले कई महीनों से हो रही है, लेकिन उनकी शादी की खबरों को भी महामारी ने ब्रेक लगा दिया। पता चला है कि दोनों कपल अब जनवरी, 2021 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि पहले दोनों सेलिब्रटीज की शादी की खबरें दिसंबर में होने की फैल रही थी, लेकिन ताजा खबर यह है कि दोनों कपल ने 2020 में शादी नहीं करने का फैसला किया है और अब 2021 में दोनों की शादी करने की योजना है। हालांकि दिसंबर में प्रस्तावित शादी के लिए आलिया ने लंहगे के लिए डिजाइनर को भी एप्रोच कर लिया था।

वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्द करने वाले हैं शादी
बॉलीवुड एक्टर लंबे समय की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से इसी साल शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी ने वरुण के अरमानों का गला घोंट दिया। अब खबर है कि वरुण और नताशा अगले साल यानी 2021 की शुरूआत में कभी भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वरुण और नताशा की जोड़ी न केवल बेहद खूबसूरत है, बल्कि दोनों एकदूसरे के प्रति समर्पित भी दिखाई देते हैं। इसका नमूना इस करवा चौथ पर दिखा जब नताशा ने शादी से पहले ही वरुण के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और कैमरे पर नताशा लाल जोड़े में देखी गई थी।

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और एक्टर अली फजल जनवरी 2021 में करेंगे शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल की पूर्व घोषित शादी कोरोना महामारी की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की भेंट चढ़ गया और अब माना जा रहा है कि दोनों सेलिब्रटी कपल जनवरी, 2021 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी पहचान की मोहताज नहीं अभिनेत्री रिचा चड्ढा और वेबसीरीज मिर्जापुर से तेजी से शोहरत पर पहुंचे अली फजल ने कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन भी काफी पहले करवा लिया था। यही नहीं, दोनों सेलिब्रिटी कपल ने अपने लिए मुंबई में मकान भी देख लिया था। कोरोना की वजह से अरमानों पर पानी फिरने से रिचा चड्ढा थोड़ी दुखी तो हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन का इंतजार है, उसके बाद ही शादी की नई तारीख तय करेंगी।

अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कर सकते हैं शादी
टीवी इंड्स्ट्री से ब़ॉलीवुड इंडस्ट्री में मुकाम बनाने वाले अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खऱबंदा के बीच लंबे समय से रोमांस चल रहा है और दोनों की जोड़ी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर एकदूसरे से प्यार का इजहार भी कर चुके हैं और दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। हालांकि पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी होगी। वैसे, इंटरव्यू में पुलकित सम्राट ने शादी की तारीख को लेकर जब सवाल किया गया तो वो मुस्कराकर निकल गए। इसलिए माना जा रहा है कि दोनों की शादी भी गुपुचप तरीके से हो सकती है, जैसा कि हाल में कई सेलिब्रिटीज ने अंजाम दिया है। इनमें राधिका आप्टे का नाम सबसे ऊपर है।

दिसंबर में मंगेतर जैद दरबार के साथ दुबई में शादी रचाएंगी गौहर खान
टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी करने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिग बॉस फेम गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दी थी, जो दोनों की सगाई की तस्वीर है। सूचना के मुताबिक गौहर खान और जैद दरबार इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। गौहर खान फिलहाल दुबई में अपने मंगेतर के साथ छुट्टी एन्जॉय कर रही है, जहां पहुंचने के बाद गौहर ने जैद दरबार के साथ मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। हालांकि गौहर खान और उनके मंगेतर का परिवार भी दुबई में ही रहता है और दोनों कपल का परिवार दोनों की शादी की तैयारी में जुटा हुआ है।

एंकर,सिंगर और एक्टर आदित्य नारायण जल्द गर्लफ्रेंड के साथ करेंगे शादी
बॉलीवुड के मशूहर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी जल्द गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की सगाई को फोटो अभी हाल में सुर्खियां बनी थीं। सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए आदित्य ने बताया कि वो गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ पिछले कई वर्षों से डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई आदित्य और श्वेता की सगाई की फोटो में दोनों को उनके परिवारों के साथ देखा जा सकता है। माना जा रहा है दोनों कपल अगले वर्ष 2021 में शादी कर सकते हैं।

डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अगले साल करने वाली हैं शादी ?
बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस नंबर और अदाओं से सबकों थिरकने के लिए मजबूर कर देनी वाली नोरा फतेही के बारे में भी खबर है कि वो भी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि नोरा फतेही किसके साथ शादी करने जा रही है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसका खुलासा किसी सूत्र ने नहीं, बल्कि खुद नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह जल्द शादी करने वाली है, क्योंकि उन्हें शादी के लिए किसी का प्रपोजल आया है और उन्होंने बताया कि वो उस प्रपोजल को नकार नहीं पाई हैं।

साहिर शेख और रूचिका कपूर दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं
टीवी इंडस्ट्री के मशूहर अभिनेता साहिर शेष जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साहिर और रुचिका की शादी इसी साल दिसंबर में होने की संभावना जताई गई है। स्टारप्लस में प्रसारित हुए नए महाभारत सीरियल में अर्जुन की भूमिका में सबका दिल जीतने वाले साहिर शेख जम्मू के रहने वाले हैं और टीवी इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है। हालांकि अभी तक साहिर शेख और रूचिका कपूर की ओर से शादी की तारीख को लेकर कुछ आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन सूत्रों ने दिसंबर में दोनों की शादी के बंधन में बंधने की पुष्टि कर दी है।

परजान दस्तूर गर्लफ्रेंड डेलना श्रॉफ के साथ जल्द करने वाले हैं शादी
निर्देशक-निर्माता करण जौहर द्वारा निर्देशित पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है में साइलेंट सरदार का किरदार निभाने वाले परजान दस्तूर अब बड़े हो गए हैं और जल्द ही वह गर्लफ्रेंड डेलना श्रॉफ के साथ शादी करने जा रहे हैं। परजान और डेलना की सगाई हो चुकी है और महामारी ने उनकी शादी में विघ्न डाल दिया, जिससे अब दोनों अपनी शादी अगले साल 2021 में करने वाले हैं। परवान दस्तूर ने गर्लफ्रेंड के साथ हुई सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बाकायदा लिखा है कि वो जल्द शादी करने वाले हैं। परजान वर्ष 2009 में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में बाल कलाकार के बजाय फुल फ्लैश अभिनेता के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे।

सिंगर कपल सचेत और परंपरा इसी नवंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे
बॉलीवुड फिल्मों के लिए प्लैबैक सिंगर सचेत और पंरपरा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म कबीर सिंह ने उनके गाए बेखयाली सबके होठों पर चढ़ गया था। सेलिब्रिटी प्लैबैक सिंगर सचेत और परंपरा एक रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट्स 2015 में मिले थे, जिसके बाद से दोनों के बीच एक बांडिंग हुई और 2016 में दोनों ने प्रोफेशनली एक साथ काम करना शुरू दिया और तब से दोनों एकदूसरे के साथ हैं। माना जा रहा है कि दोनों इसी नवंबर में दिल्ली में गुपचुप शादी रचा सकते हैं।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications