अगस्ता वेस्टलैंड केस: कांग्रेस का जेटली पर पलटवार, कहा- 'सहारा' और 'येदियुरप्पा' डायरियों पर भी तोड़ें चुप्पी
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चौपर केस में अरुण जेटली के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री फर्जी आरोप लगाने के लिए डायरी में दर्ज प्रविष्टियों पर गहरा विश्वास जता रहे हैं जबकि दूसरी ओर उन्होंने 'सहारा' और 'येदियुरप्पा' डायरियों पर चुप्पी साध रखी है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश के वित्त मंत्री जी को नया नया डायरी प्रेम हुआ है। क्या उन्होंने कभी सहारा डायरी के बारे में सवाल किया। आखिर में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने सहारा और येदियुरप्पा की डायरियों पर चुप्पी क्यों साध रखी है। प्रधानमंत्री और भाजपा इन डायरियों पर कोई बयान क्यों नहीं देते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के डीएनए में छल और प्रपंच गहराई से समाया हुआ है।
क्या कहा था जेटली ने
वित्त मंत्री ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस डील के समय रक्षा मंत्री एके एंटनी थे लेकिन डायरी में उनके नाम के प्रारंभिक अक्षर 'एकेए' नहीं लिखे हैं। इसमें उस वक्त के प्रधानमंत्री का भी जिक्र नहीं है जो संविधान के मुखिया थे। यहां तक कि यूपीए के अन्य साथियों का भी जिक्र नहीं है। इसमें नामों के प्रारंभिक अक्षर केवल उन्हीं लोगों के हैं जो सरकार के निर्णय प्रभावित करते थे। जेटली ने कहा कि इन नामों के बारे में कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications