जूट के बैग में मिला 6 साल की बच्ची का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली में 6 साल की बच्ची का जूट के बैग में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार यह बच्ची पिछले दिनों लापता हो गई थी। जिसके बाद अब उसका शव मिला है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 पुलिस के पास एक फोन आया जिसमें बताया गया कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में जूट के बैग में एक बच्ची शव पड़ा हुआ है। सूत्रों की माने तो बच्ची के साथ पहले बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या कर शव को फेक दिया गया।

Body of 6-year-old girl found in bag in Delhi, who was missing for a day

वरिष्ठ पुलिक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव जूट के बोरे में भरा हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि बच्ची के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया और उसके मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है कि क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न तो नहीं किया है।

पुलिस को जांच में पता चला है कि बच्ची शनिवार शाम से ही गुम थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि बच्ची शाम के समय घर से खेलने के लिए बाहर निकली हुई थी लेकिन वो वापस घर नहीं आई। हालांकि पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस वहां के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के बारे में सच्चाई उसके हाथ लग सके। बता दें कि दिल्ली में क्राइम का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर दिन रेप और हत्या से जुड़े मामले सामने आते हैं। इसके लिए कही न कही लोग पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हैं।

यह भी पढ़ें- आसमान से बरसती बर्फ के बीच मरीज को 9 किलोमीटर पालकी पर बैठाकर पहुंचाया अस्पताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+