Save The Girl की पर्ची के साथ नवजात को मारकर कूड़े में फेंका

12 महीने की बच्ची के मृत शरीर को फतेहाबाद जिले के भट्टू कलन नामक गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास के कूड़े से बरामद किया गया है।

नई दिल्ली। पूरे देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात हो रही है, केंद्र सरकार इसको लेकर खूब जागरुकता फैला रही है, इसी बीच हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है जो सरकार के सारी कोशिशों पर पानी फेर रही है। पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक कूड़े से Save The Girl की पर्ची के साथ नवजात बच्ची की लाश को बरामद किया है।

Save The Girl की पर्ची के साथ नवजात को मारकर कूड़े में फेंका

पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक शख्स जब कूड़े के डंपिंग ग्राउंड के पास से गुजर रहा था तो उसने नवजात बच्ची की लाश देखा। 12 महीने की बच्ची के मृत शरीर को फतेहाबाद जिले के भट्टू कलन नामक गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास के कूड़े से बरामद किया गया है।शुरुआती जांच मे ये मामला हत्या का लग रहा है। डीएसपी रवींद्र तोमर पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

इस मामले में हैरान करने वाला पहलू ये भी है कि पहले तो 12 महीने की बच्ची हत्या की गई फिर उसे Save The Girl की पर्ची के साथ कूड़े में फेंक दिया गया। आखिर जिसने ऐसा किया उसकी मंशा क्या थी। क्या वो सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्कीम का मजाक उड़ाना चाहता था या फिर कुछ और..

पुलिस इस मामले को अंधविश्वास के एंगल से भी देख रही है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लोग अपनी संतानों की बलि देते है कुछ दिन पहले एक ऐसा मामला झारखंड में सामने आया था। इस मामले का सच जो भी हो लेकिन सवाल बना हुआ है कि आखिर कब हमारा समाज चेतेगा। बेटियों की हत्याएं कब रुकेंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+