अमिताभ बच्चन व सात अन्य को बीएमसी ने भेजा नोटिस, दर्ज हो सकती है एफआईआर
मुंबई। ब्रिहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बुधवार अमिताभ बच्चन और सात अन्य लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया है। आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने इस बाबत एक आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी, जिसमे बताया गया कि अमिताभ बच्चन और अन्य लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। गलगली ने बताया कि 2016 में बीएमसी ने अमिताभ बच्चन सहित आठ लोगों को नोटिस जारी किया है, इन लोगों ने गोरेगांव में अवैध निर्माण कराया था, इन लोगों ने अपने प्रस्तावित मैप में बदलाव किया था।

गलगली को आरटीआई के जरिए जो जानकारी मिली उसमे कहा गया है कि इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमे अमिताभ बच्चन, राजकुमार हीरानी, ओबेराय रिएल्टी, पंकज बालाजी, संजय व्यास, हरेश खंडेलवाल और हरेश जगतानी को नोटिस जारी किया गया है। ऑर्किटेक्ट शशांक कोल्की ने 5 जनवरी 2017 को एक प्रस्ताव दिया था जिसमे मैप बदलने के लिए कहा गया था, लेकिन इसे 17 मार्च को ठुकरा दिया गया था।
6 मई को पी साउथ वार्ड के कार्यालय ने इन लोगों को नोटिस जारी की थी, जिसमे कहा गया था कि अवैध निर्माण को तोड़ा जाए।। गलगली ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस व बीएमसी को एक पत्र लिखा है जिसमे कहा गया है कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और तुरंत इस अवैध निर्माण को तोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कॉर्पोरेशन मामले की जांच करके अमिताभ बच्चन और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।
इसे भी पढ़ें- पार्क में बच्चों के सामने ही करने लगे पॉर्न की शूटिंग, अब खानी पड़ सकती है जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications