BMC ने दिवाली वाले दिन पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध, केवल 2 घंटे जला सकते हैं फुलझड़ी और अनार

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि केवल दिवाली वाले दिन कम आवाज वाले पटाखों को 2 घंटे के लिए जलाया जा सकता है, जैसे फुलझड़ी और अनार। कम आवाज वाले पटाखों को रात 8 बजे से 10 बजे तक ही जलाने की इजाजत है। आपको बता दें पटाखों से जुडे़ ये फैसले देश के कई राज्यों में बढ़ते प्रदूषण की रोकथान हेतु लिए जा रहे हैं। इस बार दिवाली कोरोना वायरस महामारी के बीच आ रही है, ऐसे में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए संक्रमण को और ज्यादा खतरनाक कर सकता है।

Recommended Video

    NGT ने Delhi-NCR में 30 नवंबर तक Fire Crackers पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
    bmc, mahrashra, mumbai, diwali, firecrackers, diwali 2020, bmc bans bursting of firecrackers, diwali firecrackers bmc, बीएमसी, महाराष्ट्री, पटाखे, दिवाली 2020, बीएमसी ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

    इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। एसओपी/ गाइडलाइन में महाराष्ट्र सरकार ने अपील की थी कि कोरोना वायरस को देखते हुए दिवाली पर पटाखे ना फोड़ जाएं, इससे कोविड-19 के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि पटाखे फोड़ने से वायु प्रदूषण भी बढ़ेगा। अगर राज्य में वायु प्रदूषण बढ़ता है तो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होगी और इलाज में बाधा हो सकती है। इसलिए इस साल दिवाली पर सभी को पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए।

    सरकार की ओर से दिशा-निर्देश में कहा गया कि इस साल राज्य के लोगों से अपील है कि आप दिवाली सादगी से साथ घर में मनाइए। कोरोना काल में जैसे बाकी के पर्व मनाए गए हैं वैसे ही दिवाली भी मनाई जाए। सरकार ने पटाखे की जगह ज्यादा से ज्यादा दीये जलाने की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि प्रदूषण कोविड-19 के प्रभाव को और ज्यादा बढ़ा सकता है। ऐसे में वो लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सभी मिट्टी के दीपक जलाएं। दिवाली के बाद अगले 15 दिन काफी अहम होंगे, ऐसे में सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकी दोबारा से लॉकडाउन जैसी स्थिति ना उत्पन्न हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+