BluSmart News: BluSmart ऐप से कैब बुक करने में पैसेंजर को हो रही है परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला
BluSmart News: ब्लूस्मार्ट के पैसेंजर्स को बुधवार(16 अप्रैल) को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में कई ब्लूस्मार्ट ग्राहकों ने कैब बुकिंग में समस्याओं की शिकायत की है और कुछ ने अपने वॉलेट बैलेंस का पूरा रिफंड मांगा है। जानिए क्या है पूरा मामला...
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी द्वारा सह-स्थापित ब्लूस्मार्ट दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में इलेक्ट्रिक कार सेवाएं प्रदान करता है। वे ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक भी हैं। कई पैसेंजर्स के मुताबिक, शाम से ब्लूस्मार्ट राइड बुक नहीं हो पा रहे हैं।

अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने निदेशक पदों से इस्तीफा दे दिया है
जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने अपने निदेशक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनपर लोन धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन का आरोप लगा है। इसके बाद से ब्लूस्मार्ट ने भी अपनी सेवाएं अचानक से बंद करना शुरू कर दिया, जिससे दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ब्लूस्मार्ट कंपनी ऐसी कंपनी जिसे हाल ही में भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ऑल इलेक्ट्रिक राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता है। लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों के कारण अब इसका भविष्य अंधेरे में दिख रहा है। गौरतलब है इस कंपनी में बीते 9 जनवरी तक 8,500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों का बेड़ा और दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में 50 केंद्रों में 5,800 स्टेशनों का चार्जिंग नेटवर्क था। इस कंपनी के लिए 10,000 से अधिक ड्राइवर काम करते थे।
कैब बुक नहीं होने पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। एक यूजर्स ने X पर लिखा, "ब्लूस्मार्ट से कैब बुक नहीं कर पा रहा हूं, लगता है कि अब उनका काम खत्म हो गया है। सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं। #जेनसोल।" दूसरे यूजर्स ने लिखा- "वॉलेट बैलेंस का उपयोग करके @BluSmartIndia पर पिकअप बुक किया था, लेकिन यह रद्द हो गया", क्या अन्य लोग भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
BluSmart ऐप क्या है?
BluSmart एक भारतीय इलेक्ट्रिक कैब सेवा है, जो विशेष रूप से दिल्ली NCR, बेंगलुरु और हाल ही में दुबई में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। यह भारत की पहली 100% इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग कंपनी है। जिससे प्रदूषण में कमी आती है और पर्यावरण की रक्षा होती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि पयोगकर्ता 48 घंटे पहले तक कैब बुक कर सकते हैं। BluSmart की सेवाएं समय पर पिकअप और ड्रॉप, साफ-सुथरी कारें और प्रशिक्षित ड्राइवर प्रदान करने के लिए जानी जाती है। इसमे ड्राइवर द्वारा बुकिंग रद्द करने की संभावना नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications