इस्तांबुल में फुटबॉल स्टेडियम के बाहर कार में हुआ ब्लास्ट, 29 की मौत, 79 घायल
न्यूज एजेंसियों के मुताबिक कार में ब्लास्ट तुर्की के दो मशहूर फुटबॉल क्लबों के बीच मैच के करीब दो घंटे बाद हुआ। शुरुआती छानबीन में यह एक आतंकी हमला बताया जा रहा है।
इस्तांबुल। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में शनिवार रात बेसिकतास फुटबॉल स्टेडियम के बाहर दो बम विस्फोट हुए हैं। ये दोनों विस्फोट एक कार में हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 की मौत और 79 लोगों के घायल होने की खबर है।
इस्तांबुल में आतंकी हमला
न्यूज एजेंसियों के मुताबिक कार में ब्लास्ट तुर्की के दो मशहूर फुटबॉल क्लबों के बीच मैच के करीब दो घंटे बाद हुआ। शुरुआती छानबीन में यह एक आतंकी हमला बताया जा रहा है।

तुर्की के परिवहन मंत्री अहमत अरसलन ने ट्वीट कर इस घटना को एक आतंकवादी हमला होने की आशंका जताई है। तुर्की में बड़े शहरों पर आतंकी हमलों की घटनाएं हाल के महीनों में बढ़ी हैं जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक कार में धमाका पुलिस बस को निशाना बनाकर किया गया।

Click it and Unblock the Notifications