Amritsar Blast: आप नेता का विवादित बयान- अमृतसर धमाके में सेनाध्‍यक्ष का हाथ हो सकता है, मचा बवाल

अमृतसर। रविवार को अमृतसर के एक धार्मिक डेरे पर हुए ग्रेनेड अटैक से पूरा पंजाब दहशत में आ गया है, जहां राज्य हाई अलर्ट पर है वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी नेता एचएस फुल्‍का ने इस मसले पर विवादित बयान दिया है, उन्‍होंने कहा कि इस हमले के पीछे सेना और सेनाध्‍यक्ष का हाथ भी हो सकता है, मीडिया से बात करते हुए फुल्‍का ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए, जांच से पहले किसी पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है।

अमृतसर धमाके में सेनाध्‍यक्ष का हाथ हो सकता है: फुल्का

अमृतसर धमाके में सेनाध्‍यक्ष का हाथ हो सकता है: फुल्का

फुल्का ने मोर धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में पहले कहा गया था कि इसमें खालिस्‍तान का हाथ है लेकिन बाद में सामने आया कि इसके पीछे राम रहीम डेरे का हाथ था,इस वक्त देश में चुनाव का समय है और चुनावों के समय ऐसी घटनाएं कराई जाती है, पहले भी सरकारें ऐसा करती रही हैं, जिससे कि माहौल खराब हो, वैसे भी कुछ लोग कह रहे हैं कि इस वक्त पंजाब का माहौल खराब है।

फुल्का के बयान पर मचा बवाल

फुल्का ने कहा कि मैं ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि भारतीय सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि पंजाब में माहौल खराब हो रहा है, हो सकता है कि सेनाध्‍यक्ष ने ही यह धमाका करवाया ताकि उनका बयान सही साबित हो जाए, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है, बीजेपी और आप के बागी नेता कपिल मिश्रा ने इस बयान की तीखी आलोचना की है।

 पंजाब पुलिस का भी बड़ा बयान

पंजाब पुलिस का भी बड़ा बयान

आपको बता दें कि इस धमाके के बारे में पंजाब पुलिस ने भी बड़ा बयान दिया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि इस घटना में हमें आतंकी साजिश मालूम पड़ती है क्योंकि अटैक किसी व्यक्ति पर न होकर एक समूह पर हुआ है। लोगों के एक समूह पर ग्रेनेड से हमला करने का कोई कारण नहीं बनता है इसलिए हम इस घटना को आतंकी हमले के ऐंगल से देख रहे हैं।

जैश ए मोहम्मद का आतंकी जाकिर मूसा घूम रहा है पंजाब में?

जैश ए मोहम्मद का आतंकी जाकिर मूसा घूम रहा है पंजाब में?

गौरतलब है कि पुलिस इस मामले को आंतकी हमले से जोड़ कर इसलिए भी देख रही है क्योंकि ये हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जबकि जैश ए मोहम्मद का आतंकी जाकिर मूसा और उसके कुछ साथियों के पंजाब में ही होने की खबर है।

धमाके में 3 लोगों की मौत, कई घायल

मालूम हो कि कल पंजाब में अमृतसर के गांव अदलीवाल में निरंकारी सत्संग डेरा पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 15- से 20 लोग घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमले पर दुख जताते हुए मरे लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+