Jammu Kashmir: सोपोर में ब्लास्ट, 4 की मौत, स्क्रैप अनलोड करते वक्त विस्फोट
Jammu Kashmir: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले में सोमवार को ब्लास्ट के दौरान जख्मी हुए 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी के तीन ने अस्पताल में इलाज के वक्त दम तोड़ दिया।
जम्मू-कश्मीर के सोपोर शहर में सोमवार को एक रहस्यमय विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद नादरू, आजम अशरफ मीर, आदिल रशीद भट और अब्दुल रशीद भट के रूप में की गई है, जो सोपोर इलाके के निवासी हैं।

घटना को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि विस्फोट दोपहर में सोपोर शहर की शायर कॉलोनी में हुआ। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया। चौथे पीड़ित, जिसे श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया जा रहा था, ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट की सटीक प्रकृति और कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि घाटी में तनाव के बीच सोपोर कई वर्षों तक अलगाववादी हिंसा का केंद्र बना रहा। हालांकि पिछले पिछले चार वर्षों के दौरा ने ये क्षेत्र आतंकवादी हिंसा से मुक्त रहा। सोपोर कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी का राजनीतिक गढ़ था। लेकिन उनके निधन के बाद यहां हालात बदले। बीते कुछ वर्षों के दौरान शांति के बीच अचानक हुए विस्फोट एक बार फिर चिंता बढ़ गई।
घटना को लेकर जम्मू पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल अब तक रहस्यमही विस्फोट का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications