ATM में धमाका, उड़ा ले गए 6 लाख रुपए कैश, पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली। पढ़कर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच है। ATM फ्रॉड और चोरी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक चोर ATM तोड़ने, हैक करने और उखाड़ ले जाने तक की खबरें पढ़ी है, लेकिन ये अपनी तरह का पहला मामला है, जहां ATM में ब्लास्ट कर बदमाशों ने 6 लाख रुपए कैश लूट लिए। घटना मध्य प्रदेश के देवडोंगरा की है, जहां SBI के एटीएम में विस्फोट कर बदमाशों ने 6 लाख रुपए लूट लिए।

Blast in ATM, Robbers Looted Rs 6 Lakh after explosion in atm in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के पटेरा थानांतर्गत ग्राम देवडोंगरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को विस्फोट कर उड़ा दिया। ब दमाशों ने शुक्रवार देर रात पहले एटीएम में विस्फोट किए और फिर करीब 5 लाख 94 हजार रुपए लूटकर वहां से फरार हो गए। ये अपनी तरह का पहला मामला है, जहां बदमाशों ने एटीएम में धमाका कर चोरी की वारदात को अंजाम किया है। धमाका इतना जोरदार था कि एटीएम के परखच्चे उड़ गए। इस धमाके की वजह से कुछ नोट बी जल गए।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह को मिली, जब एटीएम की सुरक्षा में तैनात बृजेश श्रीवास्तव थाने पर पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी वारदात बताई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। पुलिस को एटीएम के आसपास खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की छानबीन कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक अलग टीम का गठन किया गया है। वहीं बैंक के मुताबिक एटीएम करीब छह लाख रुपए थे, जिसे बदमाशों ने लूट लिए है। पुलिस चोरी के इस अनोखे तरीके को देखकर हैरान है। वो आसपास के इलाकों में भी इसकी जांच कर बदमाशों तक पहुंचे में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+