बम धमाके से दहला असम का गोलपाड़ा, 1 की मौत और 3 जख्‍मी

Blast in Assam Kills One, Injures Three Others
गोलपाड़ा (असम)। आज सुबह असम में हुए एक बम धमाके ने पूरे देश में सनसनी फैला दी। इस विस्‍फोट में एक व्‍यक्ति की मौत हुई है और तीन अन्‍य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। राज्‍य की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और ऐसी उम्‍मीद जाहिर की जा रही है कि धमाके को अंजाम देने वाले उग्रवादी जल्‍द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक विस्‍फोट आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर असम के गोलपाड़ा के कृषानी थाने के सामने हुआ। बम हालांकि बहुत शक्तिशाली नहीं था लेकिन फिर भी आस-पास खड़े वाहनों के परखच्‍चे उधड़ गये। वहीं मौके के पास मौजूद एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बम साइकिल पर रखा हुआ था। विस्फोट में मारे गए व्यक्ति की पहचान मुजीबुर्रहमान के रूप में हुई है। पूरे राज्‍य में हाईअलर्ट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+