इंडियन नेवी की शिप पर सिलेंडर ब्लास्‍ट, नेवी ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्‍ली। इंडियन नेवी के शिप आईएनएस निरीक्षक में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने की घटना की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा 16 अप्रैल को हुआ था।

indian-navy-ins-nireekshak

इस घटना में तीन नाविक घायल हो गए और उनमें से एक नाविक ने अपना पैर गंवा दिया। नेवी ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब इस घटना की जांच का आदेश दिए गए हैं।

एक नेवी ऑफिसर के मुताबिक यह ब्‍लास्‍ट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए प्रयोग होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की ऑक्सीजन की बोतल होती है, जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडियन नेवी के के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। यह ब्‍लास्‍ट के समय क्रू मेंबर्स शिप की डेक पर काम कर रहे थे। इस घटना में तीन नाविक घायल हुए।

एक को गंभीर चोटें आईं और उसका दाहिना पैर काट दिया गया है। दो अन्य नाविकों के पेट और पैर में चोटें आईं। घायल नाविकों को त्रिवेन्द्रम के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि इन नाविकों की हालत स्थिर बताई गई है और अब इन्हें मुंबई ले जाया गया है। नेवी की यह शिप विशाखापत्तनम से मुंबई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+