बुजुर्ग को लगा वीडियो कॉल पर रिटायर IPS अफसर कर रहा है बात, किश्तों में ऐंठते गया रुपये, अब सामने आया सच

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनित डीपफेक के वीडिया का इस्तेमाल कर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट का भी हाल ही में डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एआई के नकारात्मक प्रभावों की बात की है। गाजियाबाद में एक बुजुर्ग शख्स से डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल और उगाही का मामला सामने आया है।

अपराधियों ने एक 76 वर्षीय बुजुर्ग शख्स से पैसा एंठने के लिए AI जनित डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल किया और कई किश्तों में पैठे ऐंठे।

Ghaziabad deepfake

बुजुर्ग शख्स को पहले एक न्यूड वीडियो कॉल आया था। जिसके बाद ब्लैमेलर्स ने बुजुर्ग को पुलिस की कार्रवाई की धमकी दी। फिर बाद में बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर रिटायर IPS अफसर का डीपफेक वीडियो दिखाया गया है।

बुजुर्ग को लगा कि वीडियो कॉल पर रिटायर IPS अफसर उसे धमका रहे हैं। जिससे डरकर वो किस्तों में रुपये दे रहा थे। अब बुजुर्ग की बेटी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित बुजुर्ग की बेटी मोनिका शर्मा ने पुलिस को बताया कि काफी वक्त से उसके पिता को डराया और धमकाया गया है। उसके पिता ने आत्महत्या का भी मन बना लिया था।

गाजियाबाद पुलिस ने 27 नवंबर 2023 को 66d आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग को एआई का इस्तेमाल तक उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस एडीजी स्तर के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की गई और उन्हें डराया गया था। पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए उसे फॉरेंसिक लैब भेज दिया है और टेक्निकल टीम द्वारा इसकी गहन जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+