#BlackBuckPoachingCase: 'हम साथ-साथ है' का आदर्श 'प्रेम' आज खुद शिकार हो गया....

Recommended Video

    Salman Khan को Blackbuck case में हुई 5 साल की सज़ा | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। काले हिरण के शिकार के करीब 20 साल पुराने मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है।बीस साल पुराने इस मामले में आज कोर्ट ने सलमान को तो दोषी करार दे दिया लेकिन इसके साथ अन्य सभी आरोपियों अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया है। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी, इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं'

    सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं'

    गौरतलब है कि ये मामला आज से 20 साल पुराना है, जब राजस्थान के जोधपुर में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे मशहूर निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान इन सब पर आरोप लगा कि इन्होंने काले हिरण का शिकार किया था, जो कि संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है। इसके बाद सलमान खान अरेस्ट भी हुए थे और पुलिस ने सलमान के रूम से एक रिवॉल्वर और राइफल भी बरामद की थी। जिनका लाइसेंस पीरियड खत्म हो चुका था।

    सलमान खान की पहली सुपर हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया'

    सलमान खान की पहली सुपर हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया'

    मालूम हो कि सूरज बड़जात्या की ही फिल्म से सलमान खान ने पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़े थे। सलमान खान की पहली सुपर हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशक सूरज बड़जात्या ही थे, जिन्होंने पर्दे पर ऐसे 'प्रेम' (सलमान का फिल्म में नाम) को पेश किया, जिससे हिंदुस्तान के हर इंसान को प्यार हो गया, ताज्जुब ये था कि सलमान से मोहब्बत करने वालों में समाज के हर वर्ग का इंसान शामिल था, क्योंकि 'मैंने प्यार किया' का प्रेम बहुत ही लविंग, आदर्श और सच कहने वाला आइडियल यंग मैन था।

    'हम आपके हैं कौन'..के प्रेम से हुआ लोगों को प्रेम

    'हम आपके हैं कौन'..के प्रेम से हुआ लोगों को प्रेम

    वक्त का पहिया घूमा और ये 'प्रेम' हिंदी सिनेमा का लवर ब्वाय बन गया जिसने फिल्मी कैनवस पर इतनी मासूमियत से पूछा कि 'हम आपके हैं कौन'.. जिस पर पूरा देश फिदा हो गया और सब उसी के होकर रह गए। ये भी बड़जात्या के 'प्रेम' ( 'हम आपके हैं कौन' में सलमान का नाम) का ही कमाल था।

    सलमान खान से लोगों को हुआ 'प्रेम'

    सलमान खान से लोगों को हुआ 'प्रेम'

    ये बात साल 1994 की है, तब तक सलमान खान फिल्मी पर्दे का वो नाम बन चुके थे, जिनके नाम पर बॉक्सऑफिस पर भीड़ लग जाती थी। उन्हें अवार्ड मिले ना मिले लेकिन वो हर दिल में बस गए थे और इस कदर बस गए थे कि उनके लिए लोग मरने-मारने को तैयार हो जाते थे।

    सलमान की इमेज इस वक्त बिगड़े नवाब की हो गई थी

    सलमान की इमेज इस वक्त बिगड़े नवाब की हो गई थी

    लेकिन कहते हैं ना कि हर इंसान की लाइफ में अच्छा और बुरा वक्त आता है तो सलमान खान की लाइफ में भी वो टाइम आया, बात 1996 -1998 की है, जब पर्दे पर उनकी फिल्मी फ्लॉप होनी शुरू हुईं और निजी लाइफ में उनके ब्रेक-अप की खबरें आने लगीं। उनका नाम उस वक्त की नामचीन अभिनेत्रियों से जुड़ा और कहा गया कि सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशान हैं। सलमान की इमेज इस वक्त ऐसे बिगड़े नवाब की हो गई थी, जो सफलता के चक्कर में दिशाभ्रमित हो गया है।

    सूरज बड़जात्या को फिर जागा 'प्रेम'

    सूरज बड़जात्या को फिर जागा 'प्रेम'

    इसी दौरान एक बार फिर उनके साथ खड़े हुए सूरज बड़जात्या, जिनके पास फिर से एक आदर्श स्टोरी 'हम साथ-साथ हैं' थी, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि इसके कारण एक बार फिर से सलमान खान वापस पर्दे के 'प्रेम' बन जाएंगे लेकिन हुआ उससे उलट और ये फिल्म उनके जीवन में बहुत बड़ा दंश लेकर आई। फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट थी, नामचीन हस्तियां थी, सामाजिक संदेश था और बेहतरीन गाने थे, बावजूद इसके फिल्म उतनी नहीं चली, जिसकी उम्मीद सबको थी।

    आदर्श 'प्रेम' हो गया खुद शिकार

    आदर्श 'प्रेम' हो गया खुद शिकार

    उल्टा इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान, तब्बू, नीलम, सोनाली ब्रेंद्रे और सैफ अली खान पर काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज हो गया, जिसमें आज फैसला आया है और सलमान खान को 5 साल की सजा हुई है। । फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में सलमान खान एक आदर्श बेटे और भाई के रोल में थे, फिल्म में उनका आदर्श 'प्रेम' लोगों को मिठाई का ओवरडोज लगा इसलिए लोगों ने ज्यादा मीठा खाने से मना कर दिया, यहां बड़जात्या फेल हो गए क्योंकि यहां शिकार के चक्कर में उनका आदर्श 'प्रेम' खुद शिकार हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+