काला हिरण शिकार मामले में सैफ-तब्बू और सोनाली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राजस्थान सरकार HC में करेगी अपील

जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सैफ अली खान की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। राजस्थान सरकार ने कहा है कि वे इस केस में सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान और नीलम कोठारी सहित अन्य लोगों को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। बता दें कि 5 महीने पहले काला हिरण केस में चार अभिनेताओं को बरी कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने त्रिमूर्ति को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Blackbuck case: state government to appeal before the Rajasthan HC

जबकि इस केस में सलमान खान को दोषी मानते हुए अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सलमान के साथी कलाकारों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। वहीं, कोर्ट ने सलमान खान को ये भी आदेश दिया था कि देश के बाहर जाने से पहले उन्हें कोर्ट की अनुमति लेनी होगी।

बता दें कि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान साल 1998 में सलमान खान पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा और 20 सालों के लम्बे इंतजार के बाद इस केस में अदालत ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने सलमान खान को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी जबकि अन्य आरोपी कलाकारों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: भोपाल में मूक-बधिर बच्चों ने हॉस्टल संचालक पर लगाया यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+