काले धन पर घिरी मोदी सरकार, विपक्ष के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने खोला मोर्चा
नई दिल्लीः काले धन पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली मोदी सरकार को पोल खुल गई है। स्विस बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल में भारतीयों की जमापूंजी में करीब 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष तो पहले से ही सरकार पर हमलावर है वहीं, अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी खोला मोदी सरकार के वित्त सचिव हंसमुख अधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मोदी सरकार के वित्त सचिव हंसमुख अधिया को निशाने पर लेते हुए सुब्रमण्यण स्वामी ने ट्वीट किया कि, ''ब्रेकिंग न्यूजः वित्त सचिव अधिया के लिए एक बड़ी कामयाबी, एक तरफ पूरी दुनिया का स्विस बैंक डिपॉजिट सिर्फ तीन फीसदी बढ़ा है तो वहीं भारतीयों का 50 फीसदी बढ़ गया है।''
वहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। काले धन को देश में वापस लाने को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। वहीं, 15 लाख का वादा भी याद दिलाया।
आम आदमी पार्टी ने भी मोदी सरकार को कार्टून के सहारे निशाने पर लिया। ट्विटर पर आम आदमी पार्टी ने लिखा-
''काला धन...
साहेब की सरकार से न आ पायेगा! ''












Click it and Unblock the Notifications