संबित पात्रा की कार पर NSUI के एक्टिविस्ट ने फेंकी काली स्याही, भाजपा नेता बोले- मैं उन्हें माफ करता हूं

नई दिल्ली, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की कार पर इंक फेंकने की खबर सामने आई है। जब पात्रा पुरी में पुरी हेरिटेज प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे तो उनकी कार पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इंक फेंक दी। यह घटना चदेश्वरी चाक के पास हुई है। बता दें कि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई है

sambit

दरअसल एएसआई ने हाई कोर्ट में एक शपथपत्र दायर किया है जिसमे कहा है कि उसने जगन्नाथ पुरी मंदिर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की खुदाई या फिर निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी है। संबित पात्रा प्रदेश सरकार के मंदिर के पास निर्माण कार्य के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत पात्रा पुरी पहुंचे थे और निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे। पुरी से वापस आते वक्त एनएसयूआई के एक्टिविस्ट ने उनकी कार पर काली रंग की इंक फेक दी, उन्हें काले झंडे दिखाए। एनएसयूआई के एक्टिविस्ट बढ़ती महंगाई, पेट्रोल के बढ़ते दाम, एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दाम के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

लेकिन इस घटना के बाद संबित पात्रा ने कहा कि मैंने उन लोगों को माफ कर दिया। कांग्रेस पार्टी के पास ना तो कोई नेता है ना ही कोई संकल्प है लोगों की सेवा का, लेकिन हमारे पास यह है, लिहाजा मैं उन्हें माफ करता हूं। वहीं एसडीजेएम कोर्ट ने पुरी के डीएम के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। श्री जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कोरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुरी के डीएम, ऑडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन और टाटा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि तीनों ही पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने से इनकार कर दिया था,जिसके बाद याचिकाकर्ता ने कोर्ट का रुख किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+