Himachal Political Crisis: ‘BJP का काम, कांग्रेस से बेहतर’, पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की भाजपा की तारीफ

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए संकट अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा की कार्यप्रणाली, कांग्रेस से बेहतर है।

हिमाचल पद्रेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, "कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार-बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।"

BJPs work is better than Congress

एएनआई से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपना संदेश दिया है और उनसे संगठन को मजबूत करने के लिए कहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा, "पहले दिन से मैं सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है। हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं, जैसा कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है।"

प्रतिभा सिंह, जो हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं, उन छह बागी विधायकों का समर्थन करती नजर आईं , जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और सुक्खू के नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि उनका नाराज होना स्वाभाविक है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे नाराज हो भी क्यों नहीं, जब एक वर्ष से अधिक समय हो गया है और आपने कोई संज्ञान नहीं लिया या उनकी बात नहीं सुनी, तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है। क्या आपने उन्हें बैठाया, उनसे बात की और कोई समाधान निकाला, यह स्थिति ऐसे ही नहीं हुई होगी।

'क्या भाजपा उन्हें मंडी से चुनाव लड़ाना चाहती है' सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं सोचा, हम भाजपा के संपर्क में भी नहीं हैं। भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देना चाहता है, इसपर भी अब विचार होगा। उनके आदेश के मुताबिक हम क्या कदम उठाएंगे उसपर हम आगे बढ़ेंगे।

प्रतिभा सिंह की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। प्रतिभा सिंह और उनके बेटे की टिप्पणियों से लगता है कि कांग्रेस के लिए आगे का रास्ता कठिन होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+