कैलाश विजयवर्गीय का एक और विवादित बयान, कहा-मोदी शेर, उनके विरोधी कुत्ते-बिल्लियों का झुंड

कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम मोदी के विरोधियों की तुलना कुत्ते-बिल्लियों से करते हुए कहा कि मोदी शेर हैं और उनके खिलाफ कुत्ते-बिल्लियों के झुंड इक्ट्ठा हो रहे हैं।

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आए दिन विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते रहते हैं। कभी बॉलीवुड नेता की तुलना वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कर देते हैं तो कभी भाजपा और पीएम मोदी जी के विरोधियों की तुलना कुत्ते-बिल्लियों से कर देते हैं।

 BJP's Vijayvargiya stirs row, compares Oppn unity to 'pack of dogs

इस बार कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम मोदी के विरोधियों की तुलना कुत्ते-बिल्लियों से करते हुए कहा कि बंगाल को कौन बचाएगा? क्या वो कांग्रेस बचाएगी जो यहां तो ममता बनर्जी का विरोध करती है, लेकिन दिल्ली में साथ-साथ दूध-जलेबी खाती है। क्या सीपीएम बचाएगी जो यहां कांग्रेस का विरोधी करती है और दिल्ली में समझौता करती है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सारे विरोधी इक्ट्ठा भी हो रहे हैं, लेकिन मोदी जी एक शेर हैं। एक शेर के खिलाफ सारे कुत्ते-बिल्लियों का झुंड तैयार हो रहा है, लेकिन ये झुंड एकजुट हो भी जाए तो भी कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कांग्रेस समत तमाम विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस और कम्युनिस्ट मित्रों से कहना चाहता हूं कि आज बंगाल को बचाना है। लेकिन तब ये एकजुट नहीं होते। आपको बता दें कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सूर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही मैं उन्होंने शाहरूख खान की तुलना डॉन दाऊद इब्राहिम से करते हुए कहा था कि अगर दाऊद भी मुंबई की सड़कों पर उतर जाए तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+