बीजेपी की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मनोहर लाल खट्टर भी लड़ेंगे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए 72 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी गई है। खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने के बाद बुधवार शाम को बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में भी बिहार से कोई नाम नहीं है। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि दूसरी लिस्ट में बिहार के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इससे पहले भाजपा की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 प्रत्याशियों के नाम थे। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों के उम्मीदवारों का एलान किया गया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी है। वे मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं नितिन गडकरी नागपुर से चुनावी मैदान में होंगे। गढ़वाल से अनिल बलूनी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है।
इस लिस्ट में बीजेपी ने दिल्ली की बची हुई दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की बची हुई सभी पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, इंदौर से शंकर लालवानी, धार से सावित्री ठाकुर, बालाघाट से भारती पारदी और इंदौर से शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications