कर्नाटक संकट के बीच ट्विटर ट्रेंड हुआ #BJPKidnapsMLAs
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर मुंबई के एक होटल में ठहरे विधायकों से मिलने गए कर्नाटक के सिंचाई मंत्री डीके शिवकुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, बीजेपी ने उनके विधायकों की किडनैपिंग की है। उन्हें जबरदस्ती होटल में बंद हुए हैं। इस बीच ट्वीट पर BJPKidnapsMLAs हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल कर्नाटक कांग्रेस के नेता ज़मीर अहमद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को बंदूक की नोंक पर रख रही है। विधायकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की भी अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे विधायकों को मुक्त किया गया, तो विधायक हमारे पास लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि हर विधायक पर 4-5 लोग नजर रख रहे हैं।
Happens #BJPKidnapsMLAs pic.twitter.com/kYnMMYsMjq
— RAJENDRAN KANGEYAN (@RKangeyan) July 10, 2019
इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बीजेपी किडनैप एमएलए लगातार ट्रेंड कर रहा है। इस घटना को लेकर लोग ट्विटर पर लगातार इस हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। वहीं कई घंटों से होटल के बाहर डेरा डाले कर्नाटक सराकर के मंत्री शिवकुमार ने कहा कि, मुझे अभी भी विश्वास है कि वे सभी वापस आ जाएंगे। वहां जो कांग्रेस-जेडीएस सरकार है वह सुरक्षित रहेगी। उनमें से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ रहा है।
On what basis? For sitting in a public place where it's perfectly legal to be sitting for any citizen of India? #BJPKidnapsMLAs https://t.co/g8eXiRUStx
— Hasiba 🌈 (@HasibaAmin) July 10, 2019
बागी विधायकों ने डीके शिवकुमार से अपनी जान को खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। तनाव को देखते हुए होटल के आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी गई।
#BJPKidnapsMLAs
— HamaraCongress (@CongressAll) July 10, 2019
Hotel denies entry to #DKShivakumar in Mumbai after booking confirmed by giving silly reasons.
BJP dirty department at work after allegation of poaching MLAs.
Democracy under threat. pic.twitter.com/yqDGTZQbcB
शिवकुमार बागी विधायकों से मिले बिना वहां से जाने को तैयार नहीं थे। कांग्रेस नेता शिवकुमार करीब साढ़े छह घंटे तक होटेल के बाहर बैठे रहे। अंतत: मुंबई पुलिस ने दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें हिरासत में ले लिया।
where is democracy in BJP GOVT? #BJPKidnapsMLAs pic.twitter.com/8cjY7WScH2
— Ramakanth Reddy Padide (@ramakanthpadide) July 10, 2019












Click it and Unblock the Notifications