वारिस पठान की मुश्किलें बढ़ीं, '15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी' वाले बयान के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के एक सदस्य ने पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है। साथ ही मांग की है कि विवादित बयान देने वाले पठान के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए। ये बयान उन्होंने कर्नाटक के कालाबुर्गी में एक रैली के दौरान दिया था।

bjp yuva morcha, byjm, fir, complaint, aimim, aimim leader, waris pathan, controversial statement, karnataka, kalaburgi, bjp, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, बीवाईजेएम, एफआईआर, कर्नाटक, एआईएमआईएम, वारिस पठान, भाजपा, विवादित बयान, कालाबुर्गी, वारिस पठान के विवादित बयान

वारिस पठान को वायरल हुए वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि 'देश में हम मुसलमान केवल 15 करोड़ हैं, लेकिन अगर हम सड़क पर उतर आएं तो 100 करोड़ की आबादी पर भारी पड़ेंगे।' BJYM के सदस्य पीरामल धनंजय देशपांडे ने पठान के बयान को लेकर उनके खिलाफ जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने धारा 153 (ए), 295 (ए) और 506 के तहत शिकायत दी है। वाारिस पठान के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वारिस पठान कहते हैं, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा।'

Recommended Video

    Waris Pathan के ख़िलाफ़ Asaduddin Owaisi ने की ये कड़ी कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी

    एआईएमआईएम नेता ने कहा कि 'हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।' यह पहला मौका नहीं है जब एआईएमआईएम के नेता ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ हुई जनसभा में भी वारिस पठान ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे थे। पठान महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बायकुला की सीट से उम्मीदवार थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+