दिनदहाड़े बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, सीपीएम कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप
कन्रूर (केरल)। केरल के कन्नूर जिले में एक बीजेपी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना को बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के गृहनगर में हुई वारदात
बीजेपी की कार्यकर्ता की हत्या कन्नूर के पिनाराई में हुई है। मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान रेमिथ के तौर पर हुई है। उसके गले और सिर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिनाराई इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ अज्ञात लोगों उस पर अचानक हमला किया। घटना सुबह करीब 10.30 बजे की थी।
रेमिथ को हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह रेमिथ को थलासेरी के जनरल अस्पताल लेकर गए। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो दिन पहले हुई थी सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या
बीजेपी ने हत्या के इस मामले सीपीएम का हाथ होने का आरोप लगाया है। रेमिथ के पिता उथामन की सीपीएम कार्यकर्ताओं ने 2002 में हत्या कर दी थी। बता दें कि पिनाराई केरल के मुख्यमंत्री और सीपीएम के बड़े नेता पिनाराई विजयन का गृह नगर है।
इससे पहले सोमवार को सीपीएम कार्यकर्ता मोहनन की हत्या कर दी गई थी। मोहनन पर कन्नूर के पठिरियाद इलाके में 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। अज्ञात हमलावरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिलने से उसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
बता दें कि सीपीएम ने अपने कार्यकर्ता की हत्या के मामले में बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मोहनन पर हमला किया और उसकी हत्या की।












Click it and Unblock the Notifications