मोदी के गृहनगर में एक पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहननगर वडनगर मेहसाणा जिले की दो सीटों के तहत आता है, जहां एक पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की तो एक पर बीजेपी ने। एक सीट ऊंझा से डॉ आशाबेन पटेल ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया है। वहीं, खेरालू सीट से बीजेपी प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार आशाबेन पटेल ने बीजेपी के नारायणभाई लल्लूदास पटेल को मात दी। इस सीट से बीजेपी पिछले 22 सालों से जीतती आई हैं।

आशाबेन पटेल ने मारी बाजी

आशाबेन पटेल ने मारी बाजी

ऊंझा सीट से कांग्रेस की डॉ आशाबेन पटेल को 81,797 वोट मिले वहीं, बीजेपी प्रत्याशी लल्लूदास पटेल को 62,268 वोट मिले। बता दें कि इस सीट से 1995 से बीजेपी प्रत्याशी नारायणभाई लल्लूदास पटेल ही जीतते आए हैं, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दरअसल गुजरात का मेहसाणा जिला ऊंझा और खेरालू दो विधानसभा क्षेत्रों में बटां हुआ है। ऊंझा में जहां अशाबेन पटेल जीती हैं तो वहीं, खेरालू से बीजेपी प्रत्याशी शंकरजी ढाबी को जीत हासिल हुई है।

मेहसाणा के वडनगर से आते हैं मोदी

मेहसाणा के वडनगर से आते हैं मोदी

मेहसाणा जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में वडनगर भी आता है। वडनगर पीएम मोदी का जन्मस्थान है। यह मोदी का गढ़ भी कहा जाता है। गुजरात में चुनाव से ठीक पहले वडनगर का दौरा किया था। आधा वडनगर ऊंझा में आता है तो आधा खेरालू विधानसभा सीट में।

दोनों राज्यों में बीजेपी का डंका

दोनों राज्यों में बीजेपी का डंका

गुजरात में बीजेपी ने 99 सीट पर जीत दर्ज की है जो पिछली बार की तुलना में 16 कम है, कांग्रेस पहले के मुकाबले बेहतर करके 77 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+