गुजरात में बनेगी BJP की सरकार, कांग्रेस ने ली चुनाव हारने की सुपारी: वाघेला
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस के हार की भविष्यवाणी कर दी। वघेला ने कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत होगी और बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर बीजेपी से हार रही है।

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी जन विकल्प मोर्चा नाम से नई पार्टी शुरू करने वाले वघेला ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव हारने के लिए बीजेपी से सुपारी ली है। उन्होंने घोषणा की कि बीजेपी एक बार फिर से गुजरात में बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी राज्य में कम से कम 110 सीटें जीतेगी और बहुमत की सरकार बनाएगी।
एक इंटरव्यू के दौरान वघेला ने कहा कि इस चुनाव के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल एक इतिहास बनकर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल केवल अपना फायदा देखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने पहले से तैयारी की होती तो शायद जीत जाती। बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी को चुनौती देने के लिए कम से कम 6 महीने पहले तैयारी शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस से खुद बीजेपी को जीतने का मौका दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में नेताओं ने गुजरात में चुनाव हारने के लिए बीजेपी से सुपारी ली है।












Click it and Unblock the Notifications