दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा उतारेगी अपने स्टार प्रचारको को मैदान में

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावों की दस्तक के साथ ही पार्टियों ने चुनावी अभियान शुरु कर दिया है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी जमकर नुक्कड़ सभाएं कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का मन बना लिया है।

shatrughan sinha

भाजपा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में लोगों को लुभाने के लिए भाजपा ने सांसद हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, स्मृति ईरानी जैसे स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का एलान किया है। ये सभी प्रचारक दिल्ली में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने अब तक चुनाव प्रचार के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम भी शामिल है।

वहीं भाजपा आम आदमी पार्टी को अपना मुख्य निशाना बनाते हुए अपना चुनाव प्रचार अभियान चलाना चाहती है। पार्टी आप नेता अरविंद केजरीवाल को घेरने की पूरी तैयारी कर रही है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि आप को भाजपा कितना घेरने में सफल होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+