हम भ्रष्टाचार पर समझौता नहीं करेंगे: नरेंद्र मोदी

प्रश्न- आपके विपक्षी गुजरात मॉडल को लेकर हमेशा निंदा करते रहते हैं, आप इसे लेकर क्या कहना चाहते हैं?
मोदी- मैं अपने विपक्षियों से प्रशंसा की उम्मीद नहीं करता और न ही मुझे उनसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। यह एक वास्तविकता है कि वह तथ्यों को तोड़ मरोड़कर, आधे झूठ के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। विकास हुआ है या नहीं, लोग खुश हैं या नहीं, वादे पूरे किये गये हैं कि नहीं, इसका जवाब गुजरात के लोग विधानसभा चुनाव में कई बार दे चुके हैं। मैं अपने विरोधियों से यही कहना चाहूंगा कि वो कुछ दिन यहां आएं और देखें। 2014 में गुजरात के नहीं लोकसभा के चुनाव हैं। हमारे गुजरात के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन ने कहा भी है कि 'कुछ दिन तो गुजरात में गुजारिये। इसके बाद कोई हमारी निंदा करता है तो स्वागत है।
प्रश्न- आपने कई बार राज्य और केंद्र के बारे में बात की है, यहां तक की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र भी लिखा है। संघीय ढांचे पर आपका क्या विचार है?
मोदी- मैं पिछले एक दशक से गुजरात का मुख्यमंत्री हूं मैं देखता हूं कि राज्य और केंद्र के बीच बेहतर संबंध नहीं हैं। स्वतंत्रता के बाद से ही राज्य कमजोर होते गये हैं। राज्य और केंद्र को कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की जरूरत है। राज्य और केंद्र के बीच सहयोग और विश्वास की जरूरत है।
प्रश्न- पिछले एक दशक में देखा गया है कि गुजरात की विकास दर दस फीसदी से ज्यादा है। क्या हम राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू कर सकते हैं?
मोदी: गुजरात इस देश का छोटा सा हिस्सा है। इसलिए जो भी गुजरात में संभव है, वह पूरे देश में संभव है। भाजपा और राजग का रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था के विकास और प्रगति में अच्छा रहा है। बाजपेयी सरकार के दौरान विकास दर आठ प्रतिशत रही। मुद्रास्फीति आठ फीसदी है और विकास दर चार फीसदी मात्र है। मेरा गुजरात का अनुभव कहता है कि अगर प्रशासन में पारदर्शिता हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया आसान हो तो निवेश अपने आप ही होता है।
प्रश्न- महंगाई के लिए भाजपा संप्रग को जिम्मेदार ठहराती है, क्या आप वादा करते हैं कि भाजपा की सरकार आए़गी तो महंगाई कम होगी?
मोदी- कांग्रेस ने सत्ता में आने पर सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था, पर पांच साल हो गये कुछ भी नहीं बदला। जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और मोरार जी देसाई के नेतृत्व में महंगाई नियंत्रण में थी।
प्रश्न- सब्सिडी, भाजपा और कांग्रेस दोनों ने खत्म की है, दोनों की नीतियां एक जैसी हैं, तो फिर आप आलोचना क्यों करते हैं?
मोदी- कांग्रेस की नीति हमेशा से ही गरीब को गरीब बनाये रखने की रही है, कांग्रेस के लिए गरीब सिर्फ एक वोट बैंक है। जबकि हम उन्हें गरीबी से लड़ने और मजबूत बनाने में यकीन रखते।
प्रश्न- आने वाले चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा, सरकार इन्हें रोंकने के लिए कई बिल लाई है। सिस्टम में बदलाव लाने के लिए आपका क्या सुझाव है?
मोदी- सबसे महत्वपूर्ण है कि शीर्ष नेताओं की प्रामाणिकता हो, अगर शीर्ष नेतृत्व ही भ्रष्ट हो और भ्रष्टाचार को स्वीकार करता हो, तो ऐसे में भ्रष्टाचार कहां रूकेगा। लोगों को इसका निर्णय लेना है कि कौन सी पार्टी उन्हें प्रमाणिक नेतृत्व दे सकती है। मेरा मानना है कि सिर्फ कानून से ही भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, इसके लिए सोंच का साफ सुथरा होना जरूरी है। भ्रष्टाचार के खत्म होने के लिए मजबूत और अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि हम भ्रष्टाचार पर 'जी टॉलरेंस' अपनाऊंगा।
प्रश्न- आपको एक बहादुर और दूरदर्शी नेता के तौर पर देखा जाता है। लेकिन कभी कभी आप पर तानाशाह होने के आरोप लगते हैं.....
मोदी- भारत में लोकतंत्र है, हर किसी को हक है कि वह अपनी बात कह सके, मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। मेरा मानना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए, योजनाओं को सही समय और सही स्तर पर लागू करना चाहिए, नहीं तो नीतियां काम नहीं आती हैं।
प्रश्न- आप पर कई बार कठोर भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं, आप इसके बारे में क्या कहना चाहेंगे ?
मोदी- मैं कभी भी किसी पर व्यक्तिगत प्रहार नहीं करता लेकिन अगर जनता की भलाई के लिए है तो मैं सवाल उठाता हूं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत मान लेते हैं जब मैं वंशवाद की बात करता हूं। अगर आप देखें तो पाएंगे कि जितना निशाना मुझे बनाया गया है, उतना मैंने किसी की निंदा नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications
