हिमाचल चुनाव से एक दिन पहले 8 नवंबर को देश में होगी कांग्रेस और बीजेपी की 'टक्कर'

नोटबंदी का एक साल पूरा होने के मौके पर 8 नवंबर को बीजेपी काला धन विरोधी दिवस मनाएगी। इसकी जानकारी, बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं 9 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस सियासी दिग्गज आमने-सामने होंगे और हिमाचल की जनता उनकी किस्मत का फैसला करेगी। इस चुनावी भिड़न्त से एक दिन पहले यानि 8 नवंबर को देश में पक्ष और विपक्ष की टक्कर भी होगी। एक तरफ नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस काला दिवस मनाएगी तो दूसरी तरफ बीजेपी नोटबंदी का जश्न मनाएगी। बीजेपी ने इसे 'काला धन विरोधी' दिवस नाम दिया है। 8 नवंबर को होने वाले वाले इन दोनों प्रदर्शनों को चुनावी समर शुरू होने से पहले का टक्कर माना जा रहा है जिसका असर हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा।

बीजेपी मनाएगी काला धन विरोधी दिवस

बीजेपी मनाएगी काला धन विरोधी दिवस

नोटबंदी का एक साल पूरा होने के मौके पर 8 नवंबर को बीजेपी काला धन विरोधी दिवस मनाएगी। इसकी जानकारी, बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को ही 500-1000 के नोट पर बैन का एलान किया था। बीजेपी का मानना है कि पिछले साल की गई नोटबंदी सफल रही है। उनके मुताबिक, बीजेपी इस बड़े आर्थिक बदलाव की सफलता का जश्न मनाएगी। जेटली ने बताया कि जीएसटी के माध्यम से नया ट्रांजिशन फेज चल रहा है। इसके बाद कैश जेनरेशन अपने आप में कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर तक पार्टी सरकार के इन कदमों के समर्थन में जनमत तैयार करेगी। इसके लिए बीजेपी के तमाम नेता देशभर में जाएंगे।

कांग्रेस मनाएगी काला दिवस

कांग्रेस मनाएगी काला दिवस

कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि नोटबंदी के ऐलान के एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर को विपक्षी दल इसे 'काला दिवस' के रूप मे मनाएंगे। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए आजाद ने कहा कि पिछले साल पीएम मोदी का नोटबंदी का ऐलान 'सदी का सबसे बड़ा घोटाला' है। ऐसे में आठ नवंबर को सभी विपक्षी दल देश भर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। गुलाम नबी आजाद ने काला दिवस मनाने का ऐलान करते हुए कहा कि पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1000 और 500 रूपए के नोटों को बंद कर देने का ऐलान किया था। जो कि देश के लोगों पर एक बहुत बड़ा प्रहार था। नोटबंदी के कारण अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई और बड़ी तादाद में नौकरियां चली गईं। आजाद ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला बताया।

9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान

9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने सिर्फ हिमाचल प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। नामांकनों की जांच 24 अक्तूबर को होगी तथा 26 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 9 नवंबर को होगा। हिमाचल प्रदेश में सभी 7,521 मतदान केंद्रों पर VVPAT वाली वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा और सभी पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+