केजरीवाल को शक, कहा चुनाव के बाद होंगे हम पर असली हमले

BJP will attack on us after election: Kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को क्या भारतीय जनता पार्टी के जीत का विश्वास हो गया है या फिर आप के खराब प्रदर्शन का अंदेशा, वह कहने लगे हैं कि उनकी पार्टी पर असली हमला तो चुनाव के बाद होंगे।

आप के सदस्य दिलीप पांडे और चंचल शर्मा के उपन्यास का लोकार्पण करते हुए अरविंद ने कहा कि अब तक उन पर और उनके कुछ सहयोगियों पर 'थप्पड़, घूंसों और अंडों' से हमला किया गया। चुनाव तक ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं होगी, क्योंकि इसका असर उन पर ही उल्टा पड़ेगा। लेकिन असली हमले तो चुनाव बाद शुरू होंगे।

वे हमें चुनाव के बाद छोड़ेंगे नहीं। वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके केजरीवाल ने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने लोकार्पण के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन के तहत बनाई गई एक वीडियो क्लिप देखी, जिसमें बीजेपी के एक नेता कह रहे हैं कि 'इस अभियान को जारी रखने के लिए हमारे अपने लोगों को मरना होगा।'

केजरीवाल ने पहले भूलवश वीडियो में देखे गए व्यक्ति को विश्व हिंदू परिषद का नेता अशोक सिंघल बता दिया, लेकिन जल्द ही उन्होंने भूलसुधार करते हुए साक्षी महाराज का नाम लिया। केजरीवाल ने कहा, 'सत्ता में आने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हम जिस तरह की ताकतों के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनसे सिर्फ रुपये की ताकत से नहीं लड़ा जा सकता।' केजरीवाल ने कहा, 'हमें सिर्फ सच्चाई की राह पर चलने की जरूरत है..जैसा कि हमने दिल्ली विधानसभा चुनाव में किया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+