Karnataka elections 2023: कर्नाटक चुनाव में मिली हार का भाजपा करेगी विश्लेषण, पता करेगी कहां हो गई चूक
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महज 66 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है। इतनी बुरी हार मिलने के बाद भाजपा अपनी हार का विश्लेषण करने की कवायद शुरू कर दी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ जीत हासिल की और बीजेपी को सिर्फ 66 सीटों पर और जेडीएस ने केवल 19 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा जिसने 2018 के चुनाव में 105 सीटों पर जीत हालिल की थी वो इस बार सत्ता में होने के बावजूद 66 सीटों पर सिमट गई।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कर्नाटक भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए चुनाव परिणामों और निर्वाचन क्षेत्रवार चुनाव परिणामों का विस्तार से विश्लेषण करने का निर्णय किया है।
पीएम मोदी की ये हार है, कांग्रेस के आरोप पर बोम्मई ने दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये हार है कांग्रेस के इस दावो को बसवराज ने खारिज करते हए कहा कि पार्टी के प्रदर्शन में कई कारकों ने योगदा और उन सभी का विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व प्रत्याशियों की बैठक बुलाई जाएगी।
भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष के साथ की बैठक
रविवार को बसवराज बोम्मई समेत कुछ भाजपा नेताओं ने बेंगलुरू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के नेतृत्व में मुलाकात की और चर्चा की।
निर्वाचन क्षेत्रवार विश्लेषण
इस मुलाकात के बाद बसवराज बोम्मई ने कहा हमने कर्नाटक चुनाव परिणामों के बारे में और विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी प्राप्त करने के बारे में अनौपचारिक चर्चा की है। हमने समग्र परिणामों का विस्तृत विश्लेषण करने और निर्वाचन क्षेत्रवार विश्लेषण प्राप्त करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications