'नीतीश कुमार ने कम से कम हिम्मत तो दिखाई...'आखिर क्यों बिहार के CM की तारीफ कर रहीं उमा भारती
'नीतीश कुमार ने कम से कम हिम्मत तो दिखाई...'आखिर क्यों बिहार के CM की तारीफ कर रहीं उमा भारती
नई दिल्ली, 10 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है। जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की तारीफ उमा भारती ने शराबबंदी के फैसले को लेकर की है। उमा भारती ने नीतीश कुमार के बिहार में शराबंबदी के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ये एकदम सही फैसला है, नीतीश ने ऐसा करने की हिम्मत तो की। उमा भारती ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं हो सकते। पीएम मोदी तो 'ईश्वर की रचना' हैं।

'नीतीश कुमार ने शराबबंदी करने का साहस दिखाया...'
काफी लंबे वक्त से उमा भाजपा शासित राज्यों में शराब बैन करने की मांग की कर रही हैं। उमा भारती ने मध्य प्रदेश में भी शराब के ठेकों को लेकर कई बार सवाल उठा चुकी हैं। उमा भारती ने अपने आवास पर शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''नीतीश कुमार ने कम से कम अपने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का साहस तो दिखाया है।'

'मोदी एक अद्वितीय व्यक्ति हैं, भगवान की रचना हैं...'
नीतीश कुमार मोदी के विकल्प हो सकते हैं, इस सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा, '' वह (नीतीश कुमार) नहीं कर पाएंगे, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता है...क्योंकि नरेंद्र मोदी एक द्वितीय व्यक्ति हैं और ऐसे व्यक्ति कम ही होते हैं। मोदी भगवान की रचना हैं और जनता का प्यार और साथ उनके है।''

'नीतीश कुमार की कोशिश से विपक्ष मजबूत होगा: उमा भारती
उमा भारती ने कहा कि लेकिन नीतीश कुमार के प्रयासों से विपक्ष मजबूत होगा। जो एक लोकतंत्र के लिए अच्छा है। बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी ने अपना गठबंधन तोड़ लिया है। बिहार में फिलहाल नीतीश कुमार आरजेडी की पार्टी से मिल गए हैं।

गांधी जयंती पर शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगी उमा भारती
उमा भारती गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगी। उन्होंने कहा कि वह भोपाल में में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर महिलाओं को इस मुद्दे पर जागरूक करेंगी। उसी दिन राज्य में शराब बिक्री का विरोध और घेराव भी किया जाएगा। उमा भारती लंबे समय से महिलाओं की पीड़ा और उनकी शराबबंदी की मांग का हवाला देते हुए राज्य में शराब बिक्री का विरोध कर रही हैं।

ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बोलने वाली नेता को उमा ने लगाई फटकार
उमा भारती ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अपने करीबी सहयोगी प्रीतम सिंह लोधी की आलोचना की है। प्रीतम सिंह लोधी को फटकारते हुए उमा ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि भाजपा ने इस मामले में प्रीतम सिंह लोधी के माफी मांगने के बाद भी उन्हें पार्टी से निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications