BJP ने दाढ़ी बनाने के लिए उमर अबदुल्ला को भेजा रेजर, कहा- 'सहायता के लिए कांग्रेस से संपर्क करें'
चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्हें दाढ़ी बनाने के लिए रेजर गिफ्ट किया गया है। दरअसल जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसमें उनकी दाढ़ी बढ़ी नजर आ रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद से इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि बाद में भाजपा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

रेजर ऑर्डर करने का स्क्रीनशॉट
तमिलनाडु भाजपा ने अपने ट्वीट में अमेजन से उमर अब्दुल्ला के पते पर रेजर ऑर्डर करने का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। साथ ही लिखा था, 'प्रिय उमर अबदुल्ला, आपको इस तरह देखकर काफी दुख हुआ जबकि आपके बहुत से भ्रष्ट दोस्त बाहर मजे कर रहे हैं। कृपया ये तोहफा स्वीकार कीजिए और किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो अपने समकक्ष कांग्रेस से जरूर संपर्क करें।' इससे पहले भाजपा नेता गिरिराज सिंह भी इसी तरह से उमर अबदुल्ला की तस्वीर को लेकर उनपर निशाना साध चुके हैं।
गिरिराज सिंह ने भी तंज कसा था
गिरिराज सिंह ने बढ़ी हुई दाढ़ी वाली उमर अब्दुल्ला की तस्वीर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया था... उस्तरा नहीं?' सिंह ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट किया था। जिसमें ममता बनर्जी ने उमर अबदुल्ला की तस्वीर के साथ लिखा है, 'इस तस्वीर में मैं उमर अबदुल्ला को पहचान नहीं पाई। मुझे बहुत दुख हो रहा है। दुर्भाग्य से हमारे लोकतांत्रिक देश में ऐसा हो रहा है। इसका अंत कब होगा?'

क्लीन शेव ही देखे गए हैं उमर अबदुल्ला
अगस्त 2019 में जब केंद्र सरकार की तरफ से घाटी से आर्टिकल 370 हटाया गया था तो उसके बाद से ही उमर और उनके पिता फारूख अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है। उमर की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और वह मुस्कुरा रहे हैं। उमर को देश के कुछ ऐसे नेताओं में गिना जाता है जो काफी स्टाइलिश हैं और वह अक्सर क्लीन शेव ही देखे गए हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के अलावा केंद्र सरकार की तरफ से इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया गया था।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications