'BJP-TRS एक साथ करती है काम, KCR को फोन पर PM मोदी देते हैं आदेश', हैदराबाद में राहुल गांधी का निशाना
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी हैदराबाद में टीआरएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और टीआरएस एक ही है। पीएम मोदी फोन पर सीएम केसीआर को आदेश देते हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी हैदराबाद में टीआरएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और टीआरएस एक ही है। पीएम मोदी फोन पर सीएम केसीआर को आदेश देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब भी संसद में कोई विधेयक आता है, टीआरएस उस वक्त भाजपा का समर्थन करती है। विपक्षी मुद्दों से ध्यान हटाती है। बीजेपी और टीआरएस एक साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं लेकिन वह सीधे पीएम मोदी के साथ हैं। पीएम मोदी केसीआर को फोन पर आदेश देते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हैदराबाद में कहा कि हम मिल-जुलकर आगे कदम बढ़ाएंगे। वक़्त को बदलना सीखो, मजबूरियों को मत कोसो, हर हाल में राहुल जी के साथ चलना सीखो। मोदी जी छोटी उड़ान पर गुरूर करते हैं लेकिन परिंदा अपने लिए आसमान ढूंढता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गैर-भाजपा सरकार देगी।
किया आदिवासी नृत्य
राहुल गांधी इस वक्त पार्टी को मजबूती देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इसका वीडियो भी समय-समय पर कांग्रेस की तरफ से किया जाता रहता है। बीते दिनों उन्होंने तेलंगाना के आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ आदिवासी नृत्य किया था। इस बीच मंगलवार को उन्होंने रोहित वेमुला की मां से भी मुलाकात की।
रोहित की मां से की मुलाकात
रोहित वेमुला की मां से मुलाकात की फोटो राहुल गांधी ने खुद ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा रोहित वेमुला, सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा। रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस और मन को नई शक्ति मिली।
कांग्रेस को होगा फायदा
तेलंगाना के बाद भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी पदयात्रा शुरुआत की थी। 30 सितंबर को गुंडलुपेट के रास्ते कर्नाटक में प्रवेश किया था। यात्रा का मकसद पार्टी को मजबूती देना है। पार्टी का मानना है कि यात्रा कि वजह से कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनावों में फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने रोहित वेमुला की मां से की मुलाकात, गले लगाकर कही ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications