भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने रोहित वेमुला की मां से की मुलाकात, गले लगाकर कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी इस वक्त पार्टी को मजबूती देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इसका वीडियो भी समय-समय पर कांग्रेस की तरफ से किया जाता रहता है। बीते दिनों उन्होंने तेलंगाना के आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ आदिवासी नृत्य किया था। इस बीच मंगलवार को उन्होंने रोहित वेमुला की मां से भी मुलाकात।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rohith Vemula की मां से मिलकर क्या बोले Rahul Gandhi ?| वनइंडिया हिंदी |*Politics
    rahul gandhi

    रोहित वेमुला की मां से मुलाकात की फोटो राहुल गांधी ने खुद ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा रोहित वेमुला, सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा। रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस और मन को नई शक्ति मिली।

    तेलंगाना के बाद भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी पदयात्रा शुरुआत की थी। 30 सितंबर को गुंडलुपेट के रास्ते कर्नाटक में प्रवेश किया था। यात्रा का मकसद पार्टी को मजबूती देना है। पार्टी का मानना है कि यात्रा कि वजह से कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनावों में फायदा होगा।

    रोहित वेमुला आत्महत्या के बाद गरमा गई थी दलित राजनीति
    रोहित वेमुला हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीएचडी का छात्र था। वेमुला ने 17 जनवरी 20216 को हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वेमुला की एवीबीपी के कार्यकर्ताओं की तरफ से परेशान किया गया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया था। इस घटना के चलते मोदी सरकार की भी खूब किरकिरी हुई थी और मोदी सरकार पर दलित विरोधी राजनीति करने का भी आरोप लगा था।

    ये भी पढ़ें- IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश के आसार, क्या पाकिस्तान की हो जाएगी नैया पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+