बीजेपी ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में फाइनल किया 90 लोगों का नाम, जानिए किस सीट से किसे मिल सकता है टिकट?

BJP Lok Sabha Candidate 2nd List: भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल कर ली है। भाजपा चुनाव समिति ने लगभग 90 नामों को इस लिस्ट में रखा है। भाजपा की चुनाव समिति ने बैठक में गुजरात की सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है।

इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति भी बन गई है। बता दें, बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 195 सीटों पर नामों की घोषणा की थी जिसमें से 2 उम्मीदवार चुनावी रेस से बाहर हो गए हैं।

BJP candidate list

जानकारी के अनुसार भाजपा ने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट को पार्टी की चुनाव समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल मौजूद रहे।

इसके अलावा तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बासवराज बोम्मई, कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में गुजरात की बाकी की 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है।

इसके अलावा महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ, हिमाचल की चार और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। भाजपा इस बार वैसे नेताओं से किनारा कर रही है जिनके बयानों की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।

बीजेपी की सेकंड लिस्ट को लेकर जिन नामों की चर्चा तेज है इसमें उत्तर प्रदेश में अभिनेता अरुण गोविल, अनिल अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अरुण गोविल को टिकट दे सकती है। अरुण गोविल रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते है। गाजियाबाद से अनिल अग्रवाल चुनाव लड़ सकते हैं। बरेली में संतोष गंगवार की जगह युवा चेहरे को मौका दिया जा सकता है।

सूत्रों की मानें तो पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, देवरिया से रमापति त्रिपाठी को दोबारा टिकट देने पर विचार किया गया है। जबकि मैनपुरू से जयवीर सिंह रायबरेली से मनोज पांडे चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, सहारनपुर से सुरेश राणा को टिकट मिल सकता है।

बात की जाए महाराष्ट्र की तो यहां भाजपा कई सीटों पर महिलाओं को मौका दे सकती है। बीड़ सीट से प्रीतम मुंडे का नाम फाइनल माना जा रहा है। पंकजा मुंडे को भी टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा इस बार भाजपा की कैंडिडेट बन सकती हैं। इसके अलावा हीना गावित को नंदूरबार से बीजेपी मौका दे सकती है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के नाम की चर्चा तेज है। जबकि शिमला लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को, कांगड़ा लोकसभा सीट से त्रिलोक कपूर, हमीरपुर सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टिकट देने का विचार भाजपा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+