अरुणाचल में होगी अब बीजेपी की सरकार, पेमा खांडू सरकार में शामिल होगी भाजपा

नई दिल्‍ली। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जी हां प्रदेश की पेमा खांडू सरकार में भारतीय जनता पार्टी शामिल होने जा रही है। पार्टी के आलाकमान ने इसकी इजाजत दे दी है। इसी के साथ अरुणाचल 14वां राज्य हो जाएगा, जहां बीजेपी सरकार में होगी। आपको बता दें कि अभी तक भाजपा पेमा खांडू सरकार को बहार से समर्थन दे रही थी।

BJP To Join Government In Arunachal Pradesh, Month After Congress Exit

एनडीटीवी के खबर के मुताबिक पार्टी महासचिव राम माधव और अरुण सिंह आज इटानगर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां मंत्रालयों के बंटवारे पर फैसला होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के 11 विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी से सिर्फ एक मंत्री होगा। विधानसभा में विपक्ष के नेता तमियो तागा को मंत्री बनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि अरुणाचल में 60 विधानसभा सीटे हैं। पिछले महीने पेमा खांडू के साथ 43 विधायक कांग्रेस छोड़कर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) में शामिल हो गए थे। विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक थें, लेकिन इसके बाद कांग्रेस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ही बचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+