यूपी में कमल खिलाने में कामयाब रहेंगे नरेंद्र मोदी: सर्वे

BJP to be largest party in Uttar Pradesh: Survey
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2014 के पहले आने वाले सर्वे भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। जी हां, केंद्र में सरकार बनाने के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण माने जा रहे राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में आईबीएन 7 और सीएसडीएस के अनुसार भाजपा को 41 से 49 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। जबकि प्रदेश में कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहेगा और पार्टी 4 से 10 सीटों पर ही सिमट जाएगी। वहीं कुशासन और खराब कानून व्‍यवस्‍था के कारण आलोचना का सामना कर रही सपा को 8 से 10 सीटें मिलेंगी, जबकि बसपा को 10 से 16 सीटें मिलेंगी।

आईबीएन 7 और सीएसडीएस ने 5 से 15 जनवरी के बीच देश के 18 राज्‍यों में 1081 स्‍थानों पर जाकर 291 स्‍थानों पर सर्वे किया, सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार हर जगह भाजपा अपनी प्रतिद्वंदी पार्टियों को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के आधार पर कहा जा रहा है कि विपक्षी दल भले ही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर साम्‍प्रदायिक होने का आरोप लगाये लेकिन प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार के रूप में उनकी स्‍वीकार्यता बढ़ती जा रही है।

वहीं इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे के अनुसार आम चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस का सफाया हो सकता है, सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीट ही कांग्रेस को मिलती नजर आ रही है। अगर अभी चुनाव करवाये जाते हैं तो यूपी में कांग्रेस केवल चार सीटों पर ही सिमट सकती है, जबकि 2009 में पार्टी को 21 सीटें मिली थी। वहीं भाजपा को पिछले आम चुनाव में मिली 10 सीटों के मुकाबले उत्‍तर प्रदेश में इस बार 30 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 20 और बसपा को 24 सीटें मिल सकती है।

इसके अलावा अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार के लिए गये कुमार विश्‍वास, राहुल गांधी को नहीं हरा पाएंगे। गौर करने वाली बात यह भी है कि अभी तक जितने भी सर्वे आये हैं, उनमें भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया जा रहा है पर पार्टी बहुमत के 272 सीटों के मुकाबले काफी पीछे है। (इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे) भाजपा को देश भर में 188 तो एनडीए को अधिकतम 207 सीटें मिल सकती हैं।

राजनीतिक विश्‍लेषकों के अनुसार जैसे चार राज्‍यों में भाजपा की एक तरफा लहर चली और जनता ने भाजपा को तीन राज्‍यों में बड़े अंतर से जिताया वैसे ही अगर लोकसभा चुनाव में हुआ तो पार्टी 250 सीटें भी ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+