'बंगाल में कुश्ती, दिल्ली में दोस्ती और शेष भारत में मस्ती', INDIA की बैठक पर बीजेपी का तंज

विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है, जिसको लेकर बीजेपी ने उस पर तंज कसा है। पार्टी ने विपक्षी दलों के लिए एक फॉर्मूला भी बताया। हालांकि गठबंधन के नेता दावा कर रहे कि वो 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराएंगे।

मामले में पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ये एक स्वाभाविक बात है। ममता बनर्जी और सभी विपक्ष एक ही फॉर्मूले का पालन कर रहे हैं, जो है 'बंगाल में कुश्ती, दिल्ली में दोस्ती और शेष भारत में मस्ती।

BJP taunt on INDIA

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में वे मस्ती के लिए जा रहे हैं, उन्हें मस्ती करने दीजिए। इसके अलावा उन्हें चाहिए कि वो साथ बैठें और एक बयान जारी करें। ममता बनर्जी एक बात कह रहीं, तो कांग्रेस दूसरी बात। उनके बीच कॉम्बिनेशन और कोरिलेशन नहीं है। पहले उन्हें कॉम्बिनेशन और कोरिलेशन करने दीजिए, इसके बाद वो पीएम मोदी से लड़ने की सोचेंगे।

मुंबई में इकट्ठा हुए विपक्ष के नेता
आपको बता दें कि ये INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक है। सबसे पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में हुई थी, जिसके अगुवाई नीतीश कुमार ने की थी। इसके बाद दूसरे बैठक कांग्रेस शासित बेंगलुरु में हुई। वहीं पर तीसरी बैठक के लिए मुंबई को चुना गया।

मामले में गठबंधन ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में INDIA की बैठक होगी। इसमें 28 राजनीतिक दलों के 63 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

2024 पर सबसे ज्यादा फोकस
वैसे तो इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन गठबंधन का पूरा फोकस लोकसभा चुनाव 2024 पर है। वो एनडीए गठबंधन के खिलाफ रणनीति बना रहे। हालांकि पीएम पद की दावेदारी को लेकर अभी से उनमें मतभेद हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+