'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले को लेकर भाजपा ने बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा पर साधा निशाना, निष्कासित करने की मांग

ओडिशा भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सदस्य मोहुआ मोइत्रा से जुड़े 'कैश-फॉर-क्वेरी' विवाद में नाम सामने आने के बाद बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा पर जमकर निशाना साधा है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता मनोज महापात्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सच्चाई सामने लाने के लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से जांच का आदेश देना चाहिए।

bjp

महापात्र ने व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी द्वारा संसद की आचार समिति के सामने पेश किए ए हलफनामे में दोनों सांसद मोइत्रा और बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा के बीच 'घनिष्ठ संबंध' पर सवाल उठाया। इसका हवाला देते हुए भाजपा नेता महापात्र ने पूछा क्या पिनाकीमिश्रा की गतिविधियां जनविरोधी थीं? इसके साथ ही भाजपा ने मुख्यमंत्री से पिनाकी को बीजद से निष्कासित करने की मांग की।

हालांक‍ खबर लिखे जाने तक बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने और ना ही बीजद ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। वहीं भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने कैश फॉर कैदी मामले के फिर से सामने आने र चिंता जताई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि संसदीय प्रकिगया में रिश्वतखोरी के लिए कोई स्‍थान नहीं है और आचार संहिता समिति इस मामले में अपना काम कर रही है। प्रधान ने कहा हर चीज को आचार संहिता समिति के सामने आने दीजिए। समिति अपना काम कर रही है, जल्‍द ही इस मामले में सब कुछ स्‍पष्‍ठ हो जाएगा।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा व्‍यापानी हीरानंदानी ने अपने हलफनामे में जो विवरण दिया है वो बहुत ही परेशान करने वाला है। उन्‍होंने कहा ये संसदीय नैतिकता और नियमों के घोर उल्लंघन के अलावा, भ्रष्टाचार, सुरक्षा उल्लंघनों और साजिश का भी स्पष्ट उल्लेख है।

बता देंश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से टीएमसी महुआ मोइत्रा संसद में कैश के बदले सवाल के हाई प्रोफाइल मामले में घिरीं हैं,इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब महुआ मोइत्रा पर लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक और गंभीर आरोप लगाया जिसमें दूबे ने कहा कि दुबई से महुआ मोइत्रा के संसदीय आईडी लॉगिन किया गया था, जबकि उस वक्त वो भारत में ही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+