दिग्विजय सिंह के आर्टिकल 370 पर बयान को लेकर भाजपा हमलावर, कहा- राहुल गांधी को देना होगा जवाब

दिग्विजय सिंह के आर्किटल 370 पर बयान को लेकर भाजपा हमलावर, कहा- राहुल गांधी को देना होगा जवाब

नई दिल्ली, 12जून: कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के एक कथित क्लब हाउस चैट में जम्मू कश्मीर को फिर से विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात कही जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उनके क्लब हाउस के इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांध क्या सोचते हैं, ये साफ होना चाहिए। कांग्रेस को इस पर अपना स्टैंड सााफ करना चाहिए। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस पर स्पष्टीकरण दें।

BJP target congress over digvijaya singh statement on article 370 ask sonia gandhi and Rahul Gandhi stand

Recommended Video

    Digvijaya Singh के Article 370 पर Viral Audio पर Sambit Patra ने बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस में भारत के खिलाफ बोलते हुए पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को दुर्घटना बताया था, वहीं 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश कहा था। दिग्विजय कहते हैं कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता से हटते हैं और कांग्रेस सरकार आती है तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। यह दर्शाता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के विचार एक जैसे हैं।

    दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा कि सिंह की टिप्पणी शर्मनाक है। कांग्रेस नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते दिख रहे हैं। पाकिस्तान धारा 370 की बहाली चाहता है और दिग्विजय सिंह भी यही कह रहे हैं।

    मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। धारा 370 को बहाल करके क्या दिग्विजय सिंह कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की आग को भड़काना चाहते हैं? सोनिया गांधी को इस पर देश को जवाब देना चाहिए।

    क्या कहा है दिग्विजय सिंह ने

    कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट का एक कथित ऑडियो बीजेपी नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस ऑडियो में वह यह कह रहे हैं कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेगी। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता दिग्विजय सिंह को निशाना बना रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+