आप-कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान पर भाजपा का तंज, 'दोनों भ्रष्ट-हमें क्या कष्ट'

नई दिल्ली। कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी लगातार कोशिशों में जुटी है, लेकिन बावजूद इसके अभी तक दोनों ही दलों में किसी भी तरह का कोई गठबंधन नहीं हो सका है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाकों ने का कहना है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर अंतिम फैसला राहुल गांधी लेंगे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित साफ कर चुकी हैं कि दोनों ही दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। दोनों दलों के बीच चल रही इस खींचतान पर भारतीय जनता पार्टी ने दिलचस्प अंदाज में चुटकी ली है।

aap

भाजपा ने दिल्ली में कई जगह दोनों पार्टियों को लेकर पोस्टर लगाया है, जिसमे कहा गया है तुम भी भ्रष्ट, हम भी भ्रष्ट, बीजेपी को क्या है कष्ट। इस में शीला दीक्षित की दो तस्वीरों को साझा किया गया है जिसमे 2013 में उन्हें जेल के भीतर दिखाया गया और 2019 में उन्हें ईमानदार नेता के तौर पर दिखाया गया है। बता दें कि आप लगातार शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती आई है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। लेकिन जिस तरह से आप कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए लगातार कोशिश कर रही है उसके बाद पार्टी की आलोचना हो रही है।

शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया जाता है तो यह पार्टी के लिए लंबे समय में नुकसानदायक साबित होगा। उन्होंने पत्र के द्वारा पार्टी को चेताया है कि आप के साथ गठबंधन आने वाले समय में घाटे का सौदा साबित होगा। शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपील की है कि वह चुनाव से पहले आप के साथ गठबंधन को लेकर चल रही अफवाह और भ्रम को खत्म करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+