'सिर्फ सीएम का बेटा…', उदयनिधि के डिप्टी CM बनने पर भाजपा का कटाक्ष, योग्यता पर उठाए सवाल

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने राज्य के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यंत्री बनाने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

पिछले वर्ष तमिलनाडु के सी एम एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म' पर टिप्पणी पर बेहद विवाद हुआ था। उस समय भी वह बीजेपी नेताओं के निशाने पर थे।

india news

उस समय द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन धर्म को मिटाने' के मामले को लेकर हो रहे एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया, डेंगू की तरह है,जिसको मिटाना ज़रूरी है।

बीजेपी नेता नारायणन तिरुपति ने कहा कि "हम इसे इंकार नहीं करते हैं कि मंत्री या उपमुख्यमंत्री नियुक्त करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन उदयनिधि स्टालिन में उपमुख्यमंत्री बनने की परिपक्वता नहीं है, बल्कि वह तो मंत्री बनने के लिए भी परिपक्व नहीं हैं।

उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन' पर दिए गए बयान को याद करते हुए नारायणन तिरुपति ने कहा कि ऐसे व्यक्ति तो उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तमिलनाडु सरकार की बात है। कहा जा रहा है कि उदयनिधि और कुछ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने भी हमला करके कहा कि क्या उदयनिधि को सनातन पर दिए गए उनके बयान का पुरस्कार दिया गया है? वहीं शनिवार को तमिलनाडु सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने दिया महाराष्ट्र को बड़ा तोहफा, किया 11,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+