जम्मू कश्मीर में बनेगी भाजपा की सरकार, जनादेश है हमारे साथ: अमित शाह

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर अब भी कशमकश चल रही है। बहुमत के आंकड़े से दूर सभी पार्टियां तोड़-जोड़ का गणित बैठा रही है। ऐसे में जम्मू कश्‍मीर में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध के बीच भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा है कि घाटी में भाजपा की सरकार ही बनेगी। दरअसल आज अमित शाह की पीडीपी अध्‍यक्ष महबूबा मुफ्ती के साथ मुलाकात हो सकती है।

amit shah

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा और पीडीपी मिलकर सरकार बना सकती है। अमित शाह ने भाजपा ने सरकार बनाने पर कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जनादेश उसके साथ है और वो खुद सरकार बनाना चाहती है। अमित शाह ने साफ-साफ बता दिया कि सरकार गठन को लेकर उनकी पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस से बातचीत चल रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मिल कर और समय मांगा था और पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर इशारा किया था। वहीं पीडीपी भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ कर रही है। ऐसे में लग रहा है कि पीडीपी और भाजपा के बीच गठबंधन की हो सकते हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद पीडीपी के खाते में 28 सीटें, भाजपा के खाते में 25 सीटें जबकि एनसी के खाते में 12 सीटें आई थी। किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+