भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, 65 से ज्यादा सीट लाने पर होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की अंतिम कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है। प्रदेश कार्यसमिति व प्रदेश पदाधिकारियों की यह बैठक 14 सितम्बर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। एकात्म परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह के आलाव मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से हारी हुई सीटों पर चर्चा होगी साथ ही अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

BJP State Working Committee meeting will held on 14 september in chattisgarh

इस कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा साथ ही चुनाव के मद्देनजर 65 से ज्यादा सीटें जीतने पर भी मसोदा तैयार किया जाएगा। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश भाजपा को इस बार 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है, उसी संकल्प के लिए सभी पदाधिकारियों की बूथस्तर की क्या तैयारी है इसे देखने के लिए ये बैठक बुलाई गई है। साथ ही हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में मिले दिशानिर्देशों की जानकारी भी बैठक में दी जाएगी।

इसके साथ ही इसी महीने 21-22 सितंबर को होने वाले अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी। भाजपा प्रधानमंत्री के दौरे को इतिहासिक बनाने के लिए एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने में जुटी है, शाह खुद एक दिन पहले आकर इसकी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही ये भी खबर है जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं है उन पर भी फोकस किया जा रहा है, उसके लिए अलग तरह की रणनीति बनाई गई है, जिस पर बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संतोष पाण्डेय, गिरधर गुप्ता, डॉ. सुभाऊ राम कश्यप सहित सांसद, मंत्री, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित प्रमुख पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+